{"_id":"5f0365568ebc3e431d5dcba4","slug":"other-kannauj-news-knp5697042103","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेपरवाह भक्त पहुंचे मंदिर, पुलिस ने लौटाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेपरवाह भक्त पहुंचे मंदिर, पुलिस ने लौटाया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कन्नौज। सावन के पहले सोमवार को शहर के सिद्धपीठ गौरी शंकर मंदिर समेत प्रमुख मंदिरों पर ताले लटके रहे। भक्तों ने घरों पर पूजा अर्चना की। जलाभिषेक करने पहुंचे कुछ भक्तों को पुलिसकर्मियों ने रोका तो गेट के पास ही जलाभिषेक कर लौट गए। गंगा स्नान करने पहुंचे श्रद्धालुओं को पुलिस भी ने लौटा दिया।
सिद्धपीठ बाबा गौरी शंकर मंदिर में पुजारी मथुरा प्रसाद त्रिवेदी ने जलाभिषेक किया। मंदिर में जलाभिषेक और दर्शन करने पहुंचे भक्तों को पुलिस ने लौटा दिया। एएसपी विनोद कुमार ने महादेवी घाट और गौरी शंकर मंदिर का निरीक्षण किया। दोनों स्थानों पर तैनात पुलिस कर्मियों को कोरोना वायरस के चलते श्रद्धालुओं से निवेदन कर घर भेजने के निर्देश दिए। चौधरियापुर स्थित बाबा विश्वनाथ मंदिर में भी सन्नाटा रहा। बाबा गौरी शंकर मंदिर के पुजारी ने भक्तों से घर ही पूजा करने की अपील की है। एएसपी ने बताया कि कोरोना वायरस के चलते मंदिरों में पूजा और भीड़ में गंगा स्नान व मेलों पर प्रतिबंध है।
तिर्वा प्रतिनिधि के अनुसार दौलेश्वर मंदिर के कपाट बंद रहे। मेले पर रोक लगाने के साथ शिवभक्तों को रोकने के लिए पुलिस ने बैरियर लगाकर पहरा बैठा दिया।सुबह जो भक्त मंदिर पहुंचा उसे पुलिस ने लौटा दिया। कोतवाल इंद्रपाल सरोज ने बताया उच्चाधिकारियों के आदेश पर मंदिर के कपाट बंद रहे।
विज्ञापन
छिबरामऊ प्रतिनिधि के अनुसार नगर के सिद्ध पीठ गंगेश्वरनाथ मंदिर, मंशेश्वरनाथ मंदिर, विजयनाथ मंदिर, रूपेश्वरनाथ मंदिर, लोधेश्वरनाथ मंदिर, गमा देवी मंदिर के बाहर पुलिस कर्मी तैनात रहे। यहां पहुंचे कुछ भक्तों ने गेट के बाहर से पूजा की। ज्यादातर भक्तों ने घरों या निर्जन स्थानों पर बने शिवालयों में पूजा की। खड़िनी प्रतिनिधि के अनुसार पांडवों द्वारा स्थापित खंडेश्वरनाथ मंदिर व नहर के पार स्थित बृह्म देव मंदिर भी बंद रहा। विशुनगढ़ प्रतिनिधि के अनुसार वन खंडेश्वर नाथ मंदिर में सामाजिक दूरी के साथ पूजा अर्चना की गई। मंदिर समिति के अध्यक्ष प्रमोद गुप्ता ने बताया कि दूरी बनाकर भक्तों ने पूजा की।