{"_id":"5f0363d88ebc3e42f31aec7c","slug":"other-kannauj-news-knp5697019148","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहरी आवास में गड़बड़ी की जांच को तहसीलवार बनीं टीमें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहरी आवास में गड़बड़ी की जांच को तहसीलवार बनीं टीमें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कन्नौज। पालिकाध्यक्ष की चाची के अपात्र पाए जाने के बाद अमर उजाला ने प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी में हुई गड़बड़ी को लेकर लगातार खबरें प्रकाशित की। डीएम ने इन खबरों को संज्ञान लेकर तहसीलवार जांच कमेटी गठित करने के आदेश दिए। इसमें जिले भर में दिए गए 10,330 आवासों की जांच कराई जाएगी। इसमें तहसील वार एसडीएम को अध्यक्ष जबकि नायब तहसीलदार व ईओ को सदस्य नामित किया गया है। उनकी अगुवाई में जांच टीम जिले भर के पात्रों को सत्यापन कर डीएम को रिपोर्ट सौंपेंगी। इसमें गड़बड़ी मिलने पर अपात्रों पर धन रिकवरी की कार्रवाई कर गलत सत्यापन रिपोर्ट लगाने वाले कर्मचारियों पर कार्रवाई की जाएगी।
डीएम राकेश कुमार मिश्रा के आदेश पर एडीएम गजेंद्र कुमार सिंह ने तहसीलदार जांच कमेटी का सत्यापन किया है। इसमें जिले की तीनों तहसीलों के एसडीएम को अध्यक्ष नामित किया गया है। वहीं नायब तहसीलदार व ईओ को सदस्य के अलावा राजस्व टीम जांच में शामिल रहेगी। यह टीम जिले के सभी नगर पालिका व नगर पंचायतों में आवंटित किए गए 10,330 आवासों की जांच कर डीएम को रिपोर्ट सौंपेंगे। इसमें गड़बड़ी मिलने पर अपात्रों पर कार्रवाई तय है। डीएम के आदेश के बाद अनुचित तरीके से आवास योजना का लाभ लेने वाले लोगों की धड़कनें तेज हैं। आवास बनवाने के बाद उन्हें धन रिकवरी का भय सता रहा है।
तहसीलदार बोले अभी नहीं मिला पत्र
तहसीलदार सदर अरविंद कुमार ने बताया डीएम ने जो आदेश जारी किया है। वह पत्र उन्हें नहीं मिला है। पत्र मिलते ही ईओ व राजस्व टीम की मदद से प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के सभी पात्रों की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
ऑडियो वायरल की अभी तक जांच अधूरी
डीएम ने प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी में डूडा के संविदा कर्मी व सर्वेयर में पीओ डूडा को गिफ्ट देने का आडियो वायरल होने पर इसकी जांच एडीएम गजेंद्र कुमार की अध्यक्षता में कमेटी को सौंपी थी। अभी यह जांच में अधूरी है। इसमें सदर डिप्टी कलेक्टर अपूर्वा सिंह, जिला सूचना एवं विज्ञान अधिकारी हिमांशु शेखर व सदर सीओ श्रीकांत प्रजापति को जांच सौंपी गई थी। बताया जल्द ही जांच कर डीएम को रिपोर्ट सौंपी जाएगी।