{"_id":"68c31a2c1662df001609ea9c","slug":"organize-camps-for-prevention-of-waterborne-diseases-kannauj-news-c-214-1-knj1008-137165-2025-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: जलजनित रोगों की रोकथाम के लिए लगाएं शिविर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: जलजनित रोगों की रोकथाम के लिए लगाएं शिविर
विज्ञापन
कन्नौज। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा समाज कल्याण राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार असीम अरुण ने गुरुवार को किया। इसके बाद उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए कहा कि बाढ़ प्रभावितों के राहत कार्यों में लापरवाही न हों और जरूरतमंदों की हर संभव मदद करें।
कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में कहा कि चिकित्सा टीमें पूरी सतर्कता से कार्य करें। जलजनित रोगों की रोकथाम के लिए समुचित प्रयास किए जाएं। पशुओं के लिए चारे तथा ठहरने एवं पशु चिकित्सा की अच्छी व्यवस्था होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जल स्तर घटने पर अधिकतर बीमारियां फैलती हैं। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग शिविर लगाकर बेहतर चिकित्सीय सुविधा प्रदान करें।
उन्होंने कहा कि राहत शिविर में साफ-सफाई, स्वच्छ पेयजल, भोजन और बिजली आपूर्ति की जरूरतों पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने कहा कि कमांड सेंटर के नंबर 1077 पर फोन कर नागरिक मदद ले सकते हैं । बैठक में जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री, एसपी विनोद कुमार, भाजपा मंडल अध्यक्ष, ब्लॉक प्रमुख आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया
मंत्री असीम अरुण ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र जुकैया, साढ़ियापुर, चौरा चांदपुर,अकौड़नपुर्वा, पटियन, हीरापुर्वा, कटरी अमीनाबाद, महाबलीपुर का निरीक्षण किया। ग्रामवासियों ने कई स्थानों पर जल निकासी की समस्या बताई। इस पर शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए।