फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Organization to help BJP industrialists

Kannauj News: भाजपा उद्योगपतियों की मदद करने वाली संस्था

Tue, 10 Jan 2023 10:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 10 Jan 2023 10:51 PM IST
विज्ञापन
Organization to help BJP industrialists
फोटो-03- मां फूलमती देवी के दरबार में पहुंचे पूर्व सीएम अखिलेश यादव, साथ में पुजारी शिखर मिश्रा। सं? - फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा की सरकार, सरकार नहीं है। वह बड़े उद्योगपतियों की मदद करने वाली संस्था है। हिंदी दिवस पर भाजपा से वह अपील करेंगे कि अपनी भाषा सुधारें। सपा के लोग शिष्टाचार और व्यवहार के लिए सीमाएं नहीं लांघेंगे। वह मंगलवार को शहर के मां फूलमती देवी मंदिर पहुंचे थे। यहां पर देवी दर्शन व पूजा-अर्चना के बाद पत्रकारों से रूबरू हुए थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि गरीब, मजदूर व किसान की मदद करना सरकार की जिम्मेदाी है। महंगाई व बेरोजगारी कम करने के लिए काम करें। भाजपा उद्योगपतियों की मदद करती हैं। उन्होंने जोशी मठ का सवाल उठाते हुए कहा कि पहाड़ों पर दरारें हो रही हैं और जमीन फट रही है। यह जनता से जुड़ा विषय है। कहीं न कहीं इंसान या हमने कुछ चीजों को नजरअंदाज किया। यदि हमलोग वैज्ञानिकों तथा पर्यावरण विभाग की नहीं मानेंगे तो ऐसी ही घटनाएं घटेंगी। सरकार पीड़ितों की मदद करें।
विज्ञापन

उन्होंने भाजपा को हिंदी दिवस पर अपनी भाषा को बदलकर डेमोक्रेटिक बनाने की बात कही। साथ ही प्रधानमंत्री का नाम लिए बगैर कहा कि चाय का स्वाद देश ने देख लिया है। कानपुर देहात में बलवंत सिंह, गाजियाबाद में ऑटो ड्राइवर और तालग्राम क्षेत्र में पूर्व प्रधान की हत्या का मामला उठाते हुए कहा, कि इसमें अधिकारियों का ही हाथ है। कहा कि जब उनकी सरकार थी तो आरोप लगते थे कि मुस्लिम व यादवों की मदद होती है। वर्तमान में तो मुख्यमंत्री की जाति के लोगों की भी हत्याएं हो रहीं हैं, भाजपा उनकी मदद क्यों नहीं करती।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed