{"_id":"7851472953058d5922d95bbd177a23f6","slug":"orders-are-thumbs-magic-driver-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आदेशों को ठेंगा दिखा रहे मैजिक चालक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आदेशों को ठेंगा दिखा रहे मैजिक चालक
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
Updated Mon, 29 Feb 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तिर्वा-कन्नौज मार्ग पर निर्माणाधीन ओवरब्रिज सेतु
विज्ञापन
निगम की लापरवाही के चलते शहरवासियों के लिए बवाल-ए-जान बनता जा रहा है।
निर्माण एजेंसी ने ठोस दीवार बनाने के लिए कार्य शुरू कर दिया है, जिससे
रोड काफी कम रह गई है।
दोनों साइडों पर सर्विस रोड का काम पूरा न होने से एक साइड से ही वाहन निकल रहे है, जिससे पूरे दिन जाम की स्थित रहती है। जाम से निजात के लिए प्रशासन ने तिर्वा-कन्नौज मार्ग पर चलने वाले टेंपो, मैजिकों को गोलकुआं के निकट सवारियां भरने और उतारने के निर्देश दिए थे, लेकिन वह पूरे दिन उसी मार्ग से गुजरते हैं।
ज्ञात हो कि तिर्वा मार्ग पर ओवरब्रिज की ओर से कराए जा रहे कार्य और टेंपो संचालकों की मनमानी से जनता परेशान हो रही है। ठोस निर्माण कार्य शुरू करने से पहले सेतु निगम की ओर से सर्विस रोड की कोई व्यवस्था नहीं की गई। इसके अलावा इस मार्ग पर प्रशासन ने टेंपो, मैजिक और बड़े वाहनों के निकलने पर पाबंदी लगाई थी, शुरुआत के दो तीन दिनों तक तो वाहन नहीं गुजरे, लेकिन इसके बाद चौपहिया सहित सभी वाहन गुजर रहे हैं।
जिससे जाम में फंसकर लोगों का समय बर्बाद हो रहा है। इसके अलावा स्कूली बसों व टेंपो के फंसने से बच्चे परेशान होते हैं। एसडीएम सदर सुनील कुमार शुक्ला का कहना है कि इस मसले को हल करने के लिए सेतु निगम के इंजीनियर और ट्रैफिक के दरोगा से बात की जाएगी। जाम से लोगों को निजात मिलेगी।