फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Order to demolish dilapidated school building

Kannauj News: जर्जर स्कूल भवन गिराने का फरमान

Tue, 06 Dec 2022 11:06 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 06 Dec 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
Order to demolish dilapidated school building
कन्नौज। जिले में चल रहे जर्जर परिषदीय स्कूल भवन को गिराने का फरमान जारी हुआ है। बेसिक शिक्षा महकमे के जिम्मेदार बीएसए कौस्तुभ सिंह ने कहा कि कई जर्जर भवनों में कक्षाएं चलाने की जानकारी है। उसे तत्काल बंद कर सुरक्षित जगह पर बच्चों को बिठाया जाए।
विज्ञापन

बीएसए ने सभी बीईओ व नगर शिक्षा अधिकारी को पत्र भेजकर कहा है कि पहले भी जीर्णशीर्ण भवन को गिराने व मलबे को नीलाम करने के निर्देश दिए गए थे। क्षतिग्रस्त व जर्जर भवनों में छात्र-छात्राओं को बैठाने से बड़ा हादसा हो सकता है। इसलिए भवन की मरम्मत या सुरक्षित जगह पर ही विद्यार्थियों को बैठाकर शिक्षण कार्य कराया जाए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा है कि पहले 56 जर्जर स्कूल को चिह्नित किया गया था। इसके अलावा कोई विद्यालय जर्जर हो तो उसकी सूची निर्धारित प्रारूप पर 10 दिसंबर तक अवश्य मुहैया कराई जाए। साथ ही संबंधित प्रधानाध्यापक और प्रभारी प्रधानाध्यापक से प्रमाण पत्र मांगा गया है कि उन्होंने जर्जर भवन में पठन पाठन व चहल-पहल बंद करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed