{"_id":"683605531a43daa76a06224c","slug":"operation-sindoor-is-a-sham-the-reality-is-something-else-shivpal-kannauj-news-c-214-1-sknp1019-131077-2025-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑपरेशन सिंदूर दिखावा, हकीकत कुछ और : शिवपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑपरेशन सिंदूर दिखावा, हकीकत कुछ और : शिवपाल
विज्ञापन
तिर्वा (कन्नौज)। कस्बे क़े सांस्कृतिक लॉन में मंगलवार को आयोजित समाजवादी पार्टी कार्यकर्ता सम्मेलन में राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने डबल इंजन की भाजपा सरकार पर निशाना साधा।
उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर को लेकर सेना और सरकार की कार्यशैली पर सवाल खड़े किए। कहा कि केंद्र को स्पष्ट करना चाहिए कि आखिर आतंकी पहलगाम में कैसे घुसे। अगर घुसे तों पकड़े क्यों नही गए। प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि सरकार सिर्फ दिखावे की कार्रवाई कर रही है, जबकि सच्चाई कुछ और है। आज देश और प्रदेश की जनता सरकार की जनविरोधी नीतियों से त्रस्त है।
महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार चरम पर है। समाज का हर वर्ग किसान, मजदूर, व्यापारी और युवा इस सरकार से नाराज है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि पंचायत चुनाव से लेकर विधानसभा चुनाव 2027 तक पूरी ताकत से जुट जाएं। उन्होंने विश्वास जताया कि 2027 में प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी और उस सरकार के गठन के बाद हसेरन को तहसील का दर्जा दिया जाएगा।
विज्ञापन
प्रेस वार्ता के बाद शिवपाल सिंह यादव ने सपा नेता अंशुल गुप्ता के आवास पर पत्रकारों से संवाद किया। उन्होंने नवगठित कार्यकारिणी के अध्यक्ष बृजमोहन सिंह यादव सहित अन्य पदाधिकारियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।
इस अवसर पर उन्होंने अधिवक्ता समाज की भूमिका को अहम बताते हुए कहा कि वकील न्याय व्यवस्था की रीढ़ हैं और उन्हें आम जनता को न्याय दिलाने के लिए सजग रहना होगा।