फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   opd service started in cancer hospital

Kannauj News: कैंसर अस्पताल में शुरू हो गई ओपीडी सेवा

Sat, 19 Aug 2023 11:57 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Sat, 19 Aug 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
opd service started in cancer hospital
कन्नौज। लंबे इंतजार के बाद मेडिकल कॉलेज के कैंसर अस्पताल में इलाज की सुविधा शुरू हो गई है। शनिवार को बाकायदा चिकित्सा शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव आलोक कुमार ने कैंसर अस्पताल की ओपीडी सेवा का फीता काटकर शुभारंभ किया। इसके अलावा उन्होंने मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी वार्ड समेत अन्य वार्ड का निरीक्षण किया। बाद में विभागाध्यक्ष के साथ समीक्षा बैठक कर मेडिकल कॉलेज में कमियों को दूर करने की चर्चा की।
विज्ञापन



अब अस्पताल में कैंसर से पीड़ित मरीजों को ओपीडी के अलावा कीमोथेरेपी की सुविधाएं मिलना शुरू हो जाएंगी। प्रमुख सचिव ने कैंसर अस्पताल का शुभारंभ करते हुए बताया कि जल्द ही रेडियोथेरेपी की भी सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि 11 लेनिन मशीनों (सिकाई की मशीन) की खरीद करने के लिए कमेटी का गठन किया जा चुका है। जल्द ही प्रक्रिया को पूरा कर 11 कैंसर अस्पताल में मेडिकल कॉलेज में कैंसर से पीड़ित मरीजों की सिकाई की सुविधा भी मिलने लगेगी। इसके बाद उन्होंने इमरजेंसी वार्ड समेत अन्य वार्ड की निरीक्षण किया। इस मौके पर डीएम शुभ्रांत शुक्ल, एसडीएम पवन कुमार मीणा, प्राचार्य डॉ. सीपी पाल, सीएमएस डॉ. दिलीप सिंह, डॉ. विपुल सिंह समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन






----------------
मेडिकल कॉलेज के 12 साल के सफर को बताया यादगार
कैंसर अस्पताल का शुभारंभ होने के बाद मेडिकल कॉलेज के ऑडिटोरियम में एक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में प्रमुख सचिव आलोक कुमार ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरूआत की। कार्यक्रम में मौजूद मेडिकल कॉलेज के फैकल्टी मेंबर समेत एमबीबीएस के छात्रों को संबोधित करते हुए प्रमुख सचिव आलोक कुमार ने बताया कि मेडिकल कॉलेज की छवि संस्थान में छात्रों की पढ़ाई की गुणवत्ता पर निर्भर करती है। कहा कि छात्रों को गहन अध्ययन कराएं। एमबीबीएस डिग्री धारक की पहचान कॉलेज के नाम से होती है । हॉस्पिटल की गुणवत्ता के आधार पर एमबीबीएस छात्र का चयन करते हैं। उन्होंने छात्रों की पढ़ाई की गुणवत्ता पर जोर देते हुए कहा कि आपकी गुणवत्ता ही मेडिकल कॉलेज की पहचान बनाने में अहम भूमिका निभाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------



जल्द ही कार्डियोलॉजी शुरू करने की कवायद होगी शुरू
प्रमुख सचिव आलोक कुमार ने बताया कि जल्द ही कार्डियोलॉजी भवन में ओपीडी की सुविधा शुरू कराई जाएगी। जिसको लेकर मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने कवायद शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed