{"_id":"5e31cece8ebc3e4b19023823","slug":"opareshan-kaayaakalp-kee-baithak-mein-hangaama-kannauj-news-knp541300510","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑपरेशन कायाकल्प की बैठक में हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑपरेशन कायाकल्प की बैठक में हंगामा
विज्ञापन
खंड शिक्षा अधिकारी के पास हंगामा करते प्रधान व प्रधानाध्यापक।
- फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। ऑपरेशन कायाकल्प के तहत स्कूलों, आंगनबाड़ी केंद्रों, एएनएम सेंटरो में ग्राम निधि से विकास कार्य कराने के लिए ग्राम प्रधानों, सचिवों, प्रधानाध्यापकों की बैठक सदर ब्लाक में हुई। इसमें हंगामा हो गया। एक दूसरे पर आरोप लगाए गए। बाद में अधिकारियों ने शांत कराया।
खंड विकास अधिकारी छिबरामऊ सतानंद दीक्षित की अध्यक्षता में खंड शिक्षा अधिकारी कन्नौज शिव सिंह व तालग्राम के पवन दुबे की मौजूदगी में सदर ब्लाक में बैठक हुई। बैठक के दौरान ग्राम प्रधानों व स्कूलों के प्रधानाध्यापकों को दायित्व की जानकारी दी गई। स्कूल में आए मद से जो काम किए जाने हैं, उसकी जानकारी देने के बाद ग्राम प्रधानों से कहा गया कि ग्राम पंचायत की निधि से स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्र, एएनएम सेंटर पर टूट फूट समेत अन्य काम कराने हैं। इस पर प्रधान हंगामा करने लगे।
आरोप लगाया कि वह इस पैसे से गांव में विकास कराएंगे। स्कूल के मद में जो पैसा पड़ा है उससे स्कूल का काम कराया जाए। इस पर ग्राम प्रधान व प्रधानाध्यापकों के बीच हंगामा होने लगा। एक दूसरे पर कमीशनखोरी का भी आरोप लगाया गया। दो घंटे से अधिक चली बैठक में काम की तो बातें र्हुइं पर पैसा खर्च करने को लेकर गहमागहमी रही। काफी देर तक हंगामा होने के बाद प्रधानाध्यापक बोले कि तालमेल बना कर ही विकास कार्य किया जा सकता है। एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाते रहेंगे तो स्कूल में कोई काम नहीं होगा। ग्राम प्रधानों का कहना था कि उनका चुनाव आ गया है। वह स्कूल की ओर अधिक धन खर्च कर देंगे तो गांव में विकास कराने के लिए पैसा कहां से लाएंगे। बाद में बीडीओ छिबरामऊ सतानंद दीक्षित ने कहा कि कोई भी विकास कार्य में पास से पैसा खर्च नहीं कर रहा है। सरकारी पैसा है, जहां खर्च करने को कहा जाए, वहीं खर्च करें।
विज्ञापन
इस मौके पर राजीव कुमार, सुनील कुमार तिवारी, बाल जीत सिंह, देवेश अवस्थी, कमल तिवारी, मोहित दुबे, उमा शंकर कुशवाहा, राजेश कुमार, सतीश चंद्र कटियार, रावेंद्र पाल, शशिकला यादव, शालिनी शुक्ला, समेत प्रधानाध्यापक व प्रधान मौजूद रहे।