फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Only two to three hours of electricity in 24 hours

Kannauj News: 24 घंटे में महज दो से तीन घंटे ही बिजली

Sat, 25 Apr 2026 11:37 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 25 Apr 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
Only two to three hours of electricity in 24 hours
प्रेमपुर। क्षेत्र में इन दिनों बिजली संकट ने ग्रामीणों की परेशानी बढ़ा दी है। हालात यह हैं कि 24 घंटे में महज दो से तीन घंटे ही बिजली आपूर्ति हो पा रही है, जिससे लोगों का जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया है। लगातार हो रही अघोषित कटौती के चलते ग्रामीणों में दहशत और आक्रोश दोनों देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन



ग्रामीणों का कहना है कि रात में बिजली न आने के कारण चोरी का भय बना रहता है। इससे उन्हें पूरी रात जागकर पहरा देना पड़ रहा है। वहीं भीषण गर्मी ने हालात और खराब कर दिए हैं। बिजली न होने से पंखे-कूलर बंद पड़े हैं, जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी में रात गुजारनी पड़ रही है। पेयजल संकट भी ग्रामीणों के लिए बड़ी समस्या बन गया है। सबमर्सिबल न चल पाने से पेयजल संकट से भी जूझना पड़ रहा है। महिलाओं और बच्चों को दूर-दराज लगे हैंडपंपों से पानी लाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। गांव के सत्येंद्र यादव, रामसेवक पाल, राजेश, सुरेंद्र, राजीव आदि ने जल्द ही बिजली व्यवस्था में सुधार न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed