फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Only three days a week ultrasound facility

हफ्ते में केवल तीन दिन अल्ट्रासाउंड सुविधा

Fri, 23 Sep 2016 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कन्नौज
अमर उजाला ब्यूरो, कन्नौज Updated Fri, 23 Sep 2016 12:46 AM IST
विज्ञापन
Only three days a week ultrasound facility
जिला अस्पताल के अल्ट्रासाउंड कक्ष में लटकता ताला। - फोटो : अमर उजाला
वीआईपी जिले के विनोद दीक्षित अस्पताल में एक भी रेडियोलाजिस्ट नहीं है। हालांकि विकल्प के तौर पर छिबरामऊ के रेडियोलाजिस्ट को तीन दिन के लिए यहां संबद्ध किया गया है। ऐसे में तीन दिन ही तो अल्ट्रासाउंड हो पाता है, लेकिन बाकी दिन मरीज दूसरे शहरों का रुख करते हैं।  रेडियोलाजिस्ट के अवकाश पर चले जाने से एक अल्ट्रासाउंड नहीं हो पाता है।  
विज्ञापन

जिला अस्पताल में गर्भवती महिलाओं के बच्चे की जांच कराने के लिए शासन ने अल्ट्रासाउंड मशीन स्थापित कराई है।

आशा बहुएं गर्भवती महिलाओं को लाकर पहले महिला डाक्टरों को दिखाती हैं। यदि महिला डाक्टर अल्ट्रासाउंड कराने की बात कहती है तो आशा बहू उसका अल्ट्रासाउंड कराती हैं। बीते करीब सात माह से जिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड कराने की व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो गई। यहां तैनात रेडियोलाजिस्टों के स्थानांतरण कर दिए गए। लेकिन उनके स्थान पर किसी भी चिकित्सक की तैनाती नहीं की गई है। इससे महीनों अल्ट्रासाउंड कक्ष में ताला लटकता रहा। गर्भवती महिलाओं के अलावा अन्य मरीज निजी अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर पहुंचकर अल्ट्रासाउंड कराते रहे।
विज्ञापन


 इधर, कुछ दिनों से मुुख्य  चिकित्साधिकारी ने छिबरामऊ के 100 शैय्या अस्पताल में कार्यरत रेडियोलाजिस्ट अभिषेक कटियार को दो दिन जिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड करने के लिए संबद्ध कर दिया। दो दिन जिला अस्पताल व बाकी दिनों 100 शैय्या अस्पताल छिबरामऊ में अल्ट्रासाउंड होने लगे। जिला अस्पताल में निर्धारित दो दिवसों में मरीजों की भारी भीड़ लगने लगी। इससे कई मरीजों व गर्भवती महिलाओं के अल्ट्रासाउंड होने का नंबर भी नहीं आता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर प्रभारी सीएमओ डा. एके पचौरी ने जिला अस्पताल के निरीक्षण में छिबरामऊ में तैनात रेडियोलाजिस्ट को तीन दिन जिला अस्पताल और तीन दिन छिबरामऊ में अल्ट्रासाउंड करने के निर्देश दिए। फिर भी जिला अस्पताल में मरीजों को नियमित अल्ट्रासाउंड का लाभ नहीं मिल सका।

गर्भवती महिलाएं आज भी अल्ट्रासाउंड कराने के लिए भटकती रहती है। इस संबंध जिला अस्पताल के सीएमएस डा. सीपी सिंह का कहना है कि जिला अस्पताल में रेडियोलाजिस्ट के पद खाली पड़े है। जब तक शासन से किसी की तैनाती नहीं हो जाती तब तक संबद्ध डाक्टर से काम चलाया जा रहा है। इस संबंध में शासन से लिखा पढ़ी की गई है।


जिला अस्पताल में रेडियोलाजिस्ट के अल्ट्रासाउंड करने का दिन निर्धारित कर दिया गया है। सोमवार, बुधवार व शुक्रवार को जिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड होते। 100 शैय्या चिकित्सालय छिबरामऊ में मंगलवार, गुरुवार व शनिवार को अल्ट्रासाउंड किए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed