{"_id":"57f93c0e4f1c1b0c2f26f794","slug":"only-bjp-rahul-gandhi-s-effigy-burnt","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपाइयों ने फूंका राहुल गांधी का पुतला ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपाइयों ने फूंका राहुल गांधी का पुतला
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
Updated Sun, 09 Oct 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
पुतला फूंका
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छिबरामऊ (कन्नौज)। शहर के तालग्राम तिराहा पर भाजपा नेता अनुपम बाजपेई के नेतृत्व में जुटे कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी का पुतला फूंककर गुस्से का इजहार किया।
विज्ञापन
भाजपा नेता अनुपम बाजपेई ने कहा कि भारतीय सेना ने देश का मनोबल बढ़ाने का कार्य किया है, लेकिन कुछ लोग भारतीय सेना का ही मनोबल तोड़ने का काम कर रहे हैं। जो किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी कांग्रेस पार्टी के प्रमुख नेता हैं। उनका बचकाना बयान उनकी व पार्टी की सोच बताता है।
विज्ञापन
इसके बाद उनके नेतृत्व में जुटे भाजपा कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए तालग्राम तिराहा पर पुतला फूंककर गुस्से का इजहार किया। इस मौके पर सचिन दुबे, शिवकुमार दीक्षित, नीतेश खरे, अर्पित मिश्रा, गुंजन, टिंकू पांडेय, तनु दीक्षित, अभिषेक तिवारी, रवी दीक्षित, कुलदीप, ऋषि पांडेय, अजय भदौरिया, करन दीक्षित, ध्रुव शुक्ला, संतोष भुर्जी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन