फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   One killed, another injured in a face-to-face collision of bikes

Kannauj Accident: बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत, एक की मौत और दूसरा घायल, क्षतिग्रस्त वाहन उठा ले गए ग्रामीण

Fri, 03 Mar 2023 01:34 PM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Updated Fri, 03 Mar 2023 01:34 PM IST
सार

गुरुवार की देर शाम तालग्राम रोड पर कपूरपुर के पास भीषण सड़क हादसा हो गया। इसमें दो बाइकें आमने-सामने भिड़ गईं, जिससे एक युवक की मौत हो गई।

विज्ञापन
One killed, another injured in a face-to-face collision of bikes
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कन्नौज जिले में छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र के तालग्राम रोड पर कपूरपुर गांव के सामने दो बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत में एक की मौके पर मौत हो गई, जबकि दूसरा बाइक सवार भी घायल हो गया। हादसे के बाद एक बाइक को पास के गांव के लोग उठा ले गए।

विज्ञापन

मृतक का शव सौ शैय्या अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया, जबकि घायल को निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। गुरुवार की देर शाम करीब सात बजे हाथिन गांव निवासी दिनेश सिंह (50) छिबरामऊ से बाजार कर वापस गांव जा रहे थे।
विज्ञापन

उसी दौरान कपूरपुर गांव निवासी अरबाज (20)  बाइक लेकर छिबरामऊ की तरफ आ रहा था। कपूरपुर मोड़ पर दोनों बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। हादसे में दिनेश सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अरबाज भी घायल हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस बुलाकर शव को सौ शैया अस्पताल भिजवाया। जबकि हादसे के सूचना पाकर अरबाज के परिजन समेत गांव के लोग मौके पर पहुंच गए। घायलावस्था में उसे निजी चिकित्सक के पास ले गए। कपूरपुर गांव के लोग उसकी क्षतिग्रस्त बाइक को भी मौके से उठा ले गए।

पारिवारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पत्नी सुनीता देवी चौहान अपने पुत्र गौरव व बेटी अनामिका के साथ दिल्ली में रहकर प्राइवेट नौकरी करते हैं। हादसे की सूचना पाकर तीनों दिल्ली से गांव के लिए रवाना हो गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed