{"_id":"d514cca54101c1d08b8296e4bf81a371","slug":"one-died-in-bike-accident-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेकाबू बाइक ट्राली में घुसी, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेकाबू बाइक ट्राली में घुसी, एक की मौत
अमर उजाला कन्नाैैज
Updated Wed, 26 Aug 2015 11:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीटी रोड मंडी समिति के सामने स्कूली बच्चों को बचाने में फिसली बाइक एक ट्रैक्टर-ट्राली के नीचे जा घुसी। इससे एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव सलेमपुर तारा बांगर निवासी जगतराम (22) पुत्र रामदयाल अपने चचेरे भाई हरीशंकर (35) पुत्र कुन्नूलाल के साथ बाइक से कन्नौज शहर आया था। दोपहर बाद दोनों बाइक पर सवार से गांव लौट रहे थे। मंडी समिति के सामने स्कूली छात्र साइकिल से जा रहे थे।
उन्हें बचाने के प्रयास में बाइक फिसल गई। इससे बाइक सवार दोनों युवक फिसलते हुए ट्रैक्टर ट्राली के नीचे जा घुसे। ट्राली का पहिया चढ़ने से हरीशंकर की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि जगतनरायन का एक पैर टूट गया। दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। हरीशंकर को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
\
सूचना मिलते ही परिजन व ग्रामीण जिला अस्पताल पहुंचे। जहां घंटों कोहराम मचा रहा। कोतवाल भुल्लन यादव ने जिला अस्पताल पहुंचकर उपचार की व्यवस्था देखी। बाद में मृतक के भाई बाल गोविंद की तहरीर पर पुलिस ने ट्रैक्टर के अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। उधर पुलिस ने बाइक व ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया। मृतक का पंचायतनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।