फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   One devotee died and two were injured as auto overturned

Kannauj News: ऑटो पलटने से एक श्रद्धालु की मौत, दो घायल

Sun, 31 Aug 2025 01:05 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 31 Aug 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
One devotee died and two were injured as auto overturned
तालग्राम (कन्नौज)। रोहली जाहरा देवी मेला जा रहे श्रद्धालुओं से भरा ऑटो शनिवार को पलट गया। इसमें एक श्रद्धालु की मौत हो गई जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके अलावा पांच-छह लोगों के मामूली चोटें आईं हैं। वहीं, ऑटो चालक मौके से भाग गया। ऑटो को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन


कानपुर देहात के थाना रूरा अंतर्गत महाराजपुर ढुलबजा निवासी जयवीर सिंह भदौरिया (48) खेती करते थे। वह ऑटो बुक कर तालग्राम जाहरा देवी मां के दर्शन करने जा रहे थे। साथ में अंगदपुर निवासी प्रहलाद सिंह (75), रामप्रकाश पाल (50) के अलावा पांच छह लोग और थे। ताहपुर तालग्राम मार्ग पर तालाब कला मोहल्ला तालाब मोड़ पर तेज रफ्तार ऑटो शुक्रवार की रात 12 बजे पलट गया। इससे ऑटो सवार सभी लोग घायल हो गए। ऑटो चालक ने घायलों को सीएचसी तालग्राम भर्ती कराया, जहां डाक्टरों ने जयवीर सिंह को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

श्रद्धालु की मौत के बाद ऑटो चालक अस्पताल से भाग गया। दो घायलों को मेडिकल कॉलेज तिर्वा रेफर कर दिया गया। इसके अलावा अन्य घायलों को इलाज कर घर भेज दिया गया। जयवीर सिंह की पत्नी मीरा देवी, एक बेटी राधा और एक बेटा ओमजीत सिंह का रो-रोकर हाल बेहाल है। थाना प्रभारी शशिकांत कनौजिया ने बताया कि ऑटो को थाने में खड़ा करा दिया गया है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed