फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Once the meeting furore

बार की बैठक में हंगामा

Fri, 18 Dec 2015 12:07 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज Updated Fri, 18 Dec 2015 12:07 AM IST
विज्ञापन
Once the meeting furore

तहसील बार एसोसिएशन की भंग कार्यकारिणी में नए चुनाव

विज्ञापन
को लेकर एसोसिएशन के सदस्यों की एक हंगामी बैठक गुरुवार की दोपहर तहसील में हुई, जिसमें आरोप-प्रत्यारोपों के बाद भी सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुनने पर राय नहीं बन पाई। बाद में संरक्षक ने नई कार्यकारिणी के गठन को चुनाव की तिथियां घोषित कर दी।

बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी का समय खत्म होने के कारण एक सप्ताह पहले संरक्षक नीरज त्रिपाठी ने पुरानी कार्यकारिणी को भंग कर दिया था। बाद में सदस्यों की राय पर चुनाव कराने को लेकर सहमति बनी थी। इसी मुद्दे को लेकर गुरुवार की दोपहर दो बजे बैठक का आयोजन हुआ।

बैठक में संरक्षक ने सदस्यों से पूछा कि नई कार्यकारिणी के गठन को सर्वसम्मति से पदाधिकारियों का चुनाव चाहते हैं अथवा मतदान द्वारा। इस पर सदस्यों ने अपनी-अपनी राय जाहिर की। कई वकीलों ने आरोप जड़े कि पूर्व अध्यक्षों के कार्यकाल में कोई काम नहीं हुआ। वकीलों की गरिमा भी घटी।

तहसील के अधिकारी व कर्मचारी अपनी मनमानी पर उतारू रहे। किसी पदाधिकारी का कोई अंकुश कर्मचारियों पर नहीं रहा। बैठक को पूर्व अध्यक्ष दीपू यादव, अतुल शर्मा, सुधीर यादव, संजय शुक्ला, बृजेश शुक्ला, अनूप कुमार, परमानंद तिवारी, कलक्टर सिंह यादव, कमलेश पाल, राजा अवस्थी, संजीव तिवारी, महोब सिंह यादव, अनिल पाल, स्वदेश यादव, सुरेंद्र यादव ने संबोधित करते हुए विचार रखे।

बाद में संरक्षक ने सदस्यों की सहमति पर चुनाव तिथियों की घोषणा कर दी। संरक्षक नीरज त्रिपाठी के मुताबिक 19 व 21 दिसंबर को सभी पदों के लिए नामांकन किया जाएगा। 22 दिसंबर को नाम वापसी होगी। तीस दिसंबर को सुबह 10 से दोपहर तीन बजे तक मतदान होगा। साढ़े तीन बजे मतगणना होगी। चुनाव प्रक्रिया को संपन्न कराने को वरिष्ठ अधिवक्ता नीरज त्रिपाठी, राजेश श्रीवास्तव, सुरेंद्र सिंह यादव को चुनाव अधिकारी बनाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed