फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   On suspicion of illicit relations, wife was killed by crushing her with a brick and cutting her with a sickle

Kannauj News: अवैध संबंधों के शक में पत्नी की ईंट से कुचलकर हत्या, हंसिया से काटा

Sun, 25 May 2025 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 25 May 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
On suspicion of illicit relations, wife was killed by crushing her with a brick and cutting her with a sickle
बबली का फाइल फोटो। - फोटो : बबली का फाइल फोटो।
इंदरगढ़ (कन्नौज)। गांव के लड़के से अवैध संबंधों के शक में पति ने बहनोई के साथ मिलकर पत्नी की निर्ममता से हत्या कर दी और शव को प्राइमरी स्कूल के पास गड्ढे में छिपा दिया। दोनों ने पहले गला दबाया, फिर ईंट से सिर कुचला और बाद में हंसिया से पेट फाड़ दिया। पुलिस ने आरोपी पति को रविवार को गिरफ्तार कर लिया, जबकि जीजा फरार हो गया। उसकी तलाश में पुलिस टीम जुटी हुई है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के कचाटीपुर गांव में रजनीकांत की पत्नी बबली (32) दो दिन पहले 23 मई को रात दो बजे शादी समारोह से लौटने के बाद अचानक लापता हो गई थी। रजनीकांत के पिता गन्नी ने थाने में 24 मई को गुमशुदगी दर्ज करा दी। पुलिस ने बबली के मोबाइल नंबर को सर्विलांस पर लगाया तो लोकेशन गांव में ही मिली। पति के मोबाइल की लोकेशन भी उसके पास ही थी। इस पर थानाध्यक्ष पारुल चौधरी ने रजनीकांत को शक के आधार पर पकड़ लिया और पूछताछ की।
विज्ञापन

आरोपी ने पुलिस काे बताया कि गांव के एक लड़के से अवैध संबंध होने के शक में उसने ठठिया थाना क्षेत्र के ग्राम बांकी निवासी बहनोई सुरेंद्र के साथ मिलकर बबली की हत्या कर दी। इसके बाद शव को प्राइमरी स्कूल के पास गड्ढे में छिपा दिया। ऊपर से कूड़ा-करकट डाल दिया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर गड्ढे से शव निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और हंसिया व ईंट भी बरामद कर ली। बबली के भाई अनिल कुमार की तहरीर पर रजनीकांत व सुरेंद्र के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी पति को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रजनीकांत और बबली की शादी 11 साल पहले जनपद मैनपुरी के बेवर थाना क्षेत्र के ग्राम नगला विशू जनौरा से हुई थी। उसके तीन बच्चे हैं। अपर पुलिस अधीक्षक अजय कुमार ने बताया कि आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। बहनोई की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम को लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed