फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Old Ramnath burst into tears after seeing hyacinth in the field

Kannauj News: खेत में जलकुंभी को देखकर फफक पड़ते वृद्ध रामनाथ

Mon, 16 Dec 2024 11:59 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 16 Dec 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
Old Ramnath burst into tears after seeing hyacinth in the field
कन्नौज। खेत में फैली जलकुंभी की बेल को देखकर वृद्ध रामनाथ रो पड़ते हैं। कभी खेत में इस मौसम में आलू व गेहूं की फसल लहलहाती थी। लेकिन अब नाले का पानी है। वहीं, प्रशासन व जनप्रतिनिधि कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन

सदर तहसील के गांव सदिकापुर में पिछले 20 वर्षो से ढाई सौ बीघा खेती की भूमि में शेखाना नाले से आने वाला गंदा पानी भरा हुआ है। गांव के पचास से अधिक किसान खेती करने की जगह दूसराें के यहां मजदूरी करके परिवार का भरण पोषण करने के लिए मजबूर हैं।
विज्ञापन

कई बार गांव के लोगों ने प्रशासन व जनप्रतिनिधों से समस्या को निजात दिलाने के लिए गुहार लगाई, लेकिन कुछ नहीं हुआ। गांव के 70 वर्ष के वृद्ध रामनाथ के छह बीघा खेत में गंदे पानी में जलकुंभी की बेल पसरी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामनाथ प्रतिदिन खेत के पास जाते और दुर्दशा देखकर रो पड़ते हैं। उनके दो पुत्र मजदूरी करके परिवार का भरण-पोषण कर रहे हैं। रामनाथ ने बताया कि इस मौसम में खेत में आलू व गेहूं की फसल लहराती थी। देखकर मन खुश हो जाता था लेकिन प्रशासन व जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा के कारण आज यह दिन देखना पड़ रहा है।

एडीएम आशीष सिंह ने बताया कि सदिकापुर गांव में जलनिकासी का प्रबंध कराने की जिम्मेदारी सीडीओ व जल निगम के अधिकारियों को दी गई है। जल्द ही समस्या का हल निकाल लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed