{"_id":"68f92ad5dbd2779b70079605","slug":"old-man-drowned-in-kali-river-no-trace-found-kannauj-news-c-214-1-knj1006-139050-2025-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: काली नदी में डूबा बुजुर्ग, नहीं मिला सुराग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: काली नदी में डूबा बुजुर्ग, नहीं मिला सुराग
विज्ञापन
गुगरापुर। काली नदी में डूबे वृद्ध का दूसरे दिन बुधवार को भी सुराग नहीं मिला है। स्थानीय पुलिस और एसडीआरएफ टीम ने बचाव अभियान चलाया पर वृद्ध का पता लगाने में असफल रहे। ग्रामीणों को वृद्ध के नदी में डूबने की आशंका है।
कोतवाली क्षेत्र की कुसुमखोर चौकी के ग्राम गुलरियनपुरवा निवासी रामबहादुर (65) मंगलवार सुबह भैंसें चराने निकले थे। देर शाम तक जब वह घर नहीं लौटे तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की। इस दौरान ग्रामीणों से जानकारी मिली कि रामबहादुर को काली नदी में देखा गया था। इसके बाद परिजनों को अनहोनी की आशंका हुई। देर शाम सूचना मिलने पर कुसुमखोर चौकी प्रभारी प्रदीप कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और स्थानीय गोताखोरों की मदद से तलाश कराई पर सफलता नहीं मिली।
सुबह एसडीआरएफ टीम मौके पर पहुंची और मोटरबोट के जरिए सघन सर्च ऑपरेशन चलाया गया। टीम ने कई घंटों तक नदी में छानबीन की पर रामबहादुर का कोई पता नहीं चल सका। रामबहादुर अविवाहित थे और गांव में ही रहते थे। उनके लापता होने से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लगी रही। गुरसहायगंज कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक कपिल दुबे ने बताया कि बुजुर्ग को खोजने के लिए एसडीआरएफ टीम व पुलिस टीम लगातार प्रयास कर रही है।