फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   okseejan plaant kee gunavatta kharaab, deeem naaraaj

ऑक्सीजन प्लांट की गुणवत्ता खराब, डीएम नाराज

Thu, 10 Jun 2021 11:49 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jun 2021 11:49 PM IST
विज्ञापन
okseejan plaant kee gunavatta kharaab, deeem naaraaj
तिर्वा(कन्नौज)। कोविड की संभावित तीसरी लहर के मद्देनजर डीएम व सीएमओ ने गुरुवार को मेडिकल कालेज की पीआईसीयू और ऑक्सीजन प्लांट के कामकाज का निरीक्षण किया। ऑक्सीजन प्लांट की गुणवत्ता खराब देख डीएम ने नाराजगी जताई। यहां फर्श ठीक नहीं मिली।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार ने कोविड की तीसरी संभावित लहर से लोगों और बच्चों को बचाने के लिए अस्पताल में प्रबंध करने के निर्देश दिए हैं। इसके तहत मेडिकल कालेज में ऑक्सीजन आपूर्ति के लिए प्लांट का निर्माण शुरू कराया गया है। 100 बेड की पीआईसीयू (पीडियाट्रिक इंटेंसिव केयर यूनिट)बनाई गई। कालेज प्रशासन ने यहां वेंटिलेटर, ऑक्सीजन की सुविधा शुरू करा दी। निरीक्षण करने पहुंचे डीएम राकेश कुमार मिश्र, सीएमओ डॉ. विनोद कुमार को निर्माणाधीन प्लांट का काम संतोषजनक नहीं मिला।
विज्ञापन

आवास विकास की ओर से निर्माणाधीन ऑक्सीजन प्लांट में निर्मित फर्श की गुणवत्ता ठीक नहीं थी। इस पर अधिकारियों ने कड़ी नाराजगी जताते हुए सही कराने के लिए कहा। उन्होंने प्राचार्य डॉ. नवनीत कुमार को शीघ्र तैयारियां पूर्ण करने, ऑक्सीजन प्लांट को जल्द शुरू कराने के निर्देश दिए। इस मौके पर सीएमएस डॉ. दिलीप सिंह समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed