फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Officers took stock of preparations for Kartik Purnima

कार्तिक पूर्णिमा की तैयारियों का अफसरों ने लिया जायजा

Mon, 11 Nov 2019 12:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 11 Nov 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
Officers took stock of preparations for Kartik Purnima
महादेबी गंगा घाट का निरीक्षण करते डीएम, एसपी - फोटो : KANNAUJ
फोटो 27- महादेवी घाट पर दिशा-निर्देश देते डीएम रवींद्र कुमार और एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह।
विज्ञापन

कार्तिक पूर्णिमा की तैयारियों का अफसरों ने लिया जायजा
- महादेवी घाट पर कई जनपदों से गंगा स्नान करने आती भक्तों की भीड़
संवाद न्यूज एजेंसी
मानीमऊ। कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा स्नान के लिए शहर के महादेवी घाट पर दूसरे जिले से आने वाले श्रद्धालुओं का आगमन शुरू हो गया। भारी भीड़ को लेकर घाट पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम शुरू कर दिए गए। डीएम और एसपी ने घाट का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने पुलिस बल के साथ गोताखोरों की तैनाती की जानकारी की। एसपी ने पल-पल निगरानी के साथ कई स्थानों पर बैरीकेडिंग के निर्देश दिए।

मंगलवार को कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर महादेवी घाट पर गंगा पर हजारों लोग आस्था की डुबकी लगाते हैं। यहां गंगा मेले का भी आयोजन होता है। कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर शहर के महादेवी घाट पर मान्यता के आधार पर हर साल भक्तों की भीड़ पहुंचती है। दो दिन पहले से घाट पर सीतापुर, लखीमपुर, शाहजहांपुर, औरैया, इटावा समेत कई जनपदों के श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला शुरू हो जाता है। दूर दराज से आने वाले भक्तों को किसी भी प्रकार की दिक्कत का सामना न करना पड़े। इसके लिए तैयारी शुरू हो गई है। रविवार को डीएम रवींद्र कुमार और एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने घाट का निरीक्षण किया। अप्रिय घटना से निपटने के लिए पूरे घाट को आठ सेक्टरों बांट कर अधिकारियों को तैनात किया गया है। घाट को जाने वाले वाहनों को एक किलोमीटर पूर्व रोककर पार्किंग कराई जाएगी। गंगा के गहरे पानी वाले स्थान पर जाल व लाल झंडा लगाकर आगाह किया जाएगा। इसके साथ ही बड़ी संख्या में गोताखोरों व पीएसी के जवानों को भी मोटर बोट के साथ निगरानी के लिए मुस्तैद किया गया है। श्रद्धालुओं की सुविधा के चलते घाट पर खोया पाया व स्वास्थ्य शिविर लगाने के साथ साफ-सफाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed