{"_id":"630512f4724bbc122216cb80","slug":"officers-go-to-the-village-assess-the-drought-kannauj-news-knp7142757126","type":"story","status":"publish","title_hn":"ंव में जाएं अफसर, सूखे का आंकलन कर बनाएं ररएपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ंव में जाएं अफसर, सूखे का आंकलन कर बनाएं ररएपोर्ट
विज्ञापन
कन्नौज। कलक्ट्रेट सभागार में डीएम शुभ्रांत शुक्ल ने सूखा प्रबंधन की समीक्षा बैठक की। इसमें अधिकारियों से कहा गया कि गांव में जाएं और सूखे का आकलन कर तहसीलवार रिपोर्ट बनाकर दें। उन्होंने नहरों में पानी रोस्टर के अनुसार अंतिम टेल तक पहुंचाने का निर्देश भी दिया।
मंगलवार को बैठक में डीएम ने अधिशासी अभियंता जल निगम से कहा गया कि पानी आपूर्ति अच्छे से की जाए। साथ ही पानी की गुणवत्ता की जांच भी कराने के निर्देश दिए। पानी की टंकियों में क्लोरीन डालने के निर्देश दिए। अधिशासी अभियंता उत्तर प्रदेश पॉवर कॉरपोरेशन लि. को डीएम ने निर्देश दिए किए नलकूपों के लिए निर्बाध बिजली आपूर्ति की जाए। कम वोल्टेज की समस्या दूर करने को भी निर्देश दिए गए। नलकूप विभाग की ओर से बताया गया कि 274 राजकीय नलकूप में से नौ नलकूप पर मरम्मत का काम चल रहा है।
इस मौके पर एडीएम गजेंद्र कुमार, एसडीएम सदर उमाकांत तिवारी, तिर्वा गरिमा सिंह, छिबरामऊ अशोक कुमार व डीपीआरओ जेके मिश्र आदि मौजूद रहे।