फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Officer alerted after the accident, auto-tempo was caught, yet the evasion continued

Kannauj: हादसे के बाद चेते अफसर, ऑटो-टेंपो की हुई धर-पकड़, फिर भी होती रही डग्गामारी, पढ़ें पूरा मामला

Thu, 01 Jun 2023 11:49 PM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: कानपुर ब्यूरो Updated Thu, 01 Jun 2023 11:49 PM IST
सार

शहर में जगह-जगह अवैध रूप से ऑटो-रिक्शा और टेंपो स्टैंड संचालित है। यहां न सिर्फ नियम विरुद्घ तरीके से ऑटो-रिक्शा व टेंपो का संचालन होता है, बल्कि किसी तरह की टोका-टाकी नहीं होने से उसमें क्षमता से अधिक सवारियां ढोई जाती हैं।

विज्ञापन
Officer alerted after the accident, auto-tempo was caught, yet the evasion continued
kannauj road accident - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कन्नौज जिले में एक दिन पहले तिर्वा रोड पर डंपर की टक्कर से ऑटो-रिक्शा की चपेट में आने से दो मौत की बाद प्रशासन सक्रिय हुआ है। हादसे में दो लोगों की जान जाने के बाद गुरुवार को शहर में ट्रैफिक पुलिस की ओर से अभियान चलाया गया।

विज्ञापन

इसके बावजूद शहर के अलग-अलग हिस्सों में डग्गामारी होती रही। देर शाम में ट्रैफिक पुलिस की ओर से बताया गया कि पूरे दिन अलग-अलग जगहों पर अभियान के दौरान 175 ऑटो-रिक्शा व टेंपाे का चालान किया गया है। तीन को सीज किया गया है।
विज्ञापन

दरअसल शहर में जगह-जगह अवैध रूप से ऑटो-रिक्शा और टेंपो स्टैंड संचालित है। यहां न सिर्फ नियम विरुद्घ तरीके से ऑटो-रिक्शा व टेंपो का संचालन होता है, बल्कि किसी तरह की टोका-टाकी नहीं होने से उसमें क्षमता से अधिक सवारियां ढोई जाती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऑटो-रिक्शा पर 10 से ज्यादा तो टेंपो पर 16 से ज्यादा सवारियां ढोना आम बात है। क्षमता से अधिक सवारियां ढोने से कई बार हादसा हो चुका है। फिर भी प्रशासन की ओर से गंभीरता नहीं दिखाई जाती है। एक दिन पहले ही तिर्वा रोड पर हुए हादसे में दो लोगों की जान चली गई थी।

ऐसे में एक बार फिर से प्रशासन की टीम सक्रिय हुई। गुरुवार को ट्रैफिक प्रभारी एसआई आफाक खान की अगुआई में जगह-जगह चेकिंग की गई। इस दौरान बिना दस्तावेज के फर्राटा भरते मिले तिपहिया वाहनों का चालान किया गया।

क्षमता से अधिक सवारियां ढोती मिलने पर तीन ऑटो-रिक्शा को सीज भी कर दिया गया। हैरानी यह कि शहर के एक हिस्से में अभियान चलता रहा, तो दूसरे हिस्से में क्षमता से अधिक सवारियां भी ढोई जाती रहीं। इतने बड़े हादसे के बाद भी लोगों में सुधार नहीं हैं।

हादसे में घायलों का मेडिकल कॉलेज में चल रहा इलाज, एक लखनऊ रेफर
बुधवार को तिर्वा-कन्नौज रोड पर डंपर की जद में आने से जो ऑटो-रिक्शा हादसे का शिकार हुआ था, उसमें सवार घायलों का मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। दो की पहले ही दिन मौत हो गई थी। ड्राइवर सहित नौ लोगों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। गुरुवार को एक युवक को लखनऊ रेफर कर दिया गया।

डंपर का अगला टायर फटने से हुए हादसे में ऑटो सवार 11 सवारी घायल हो गई थीं। घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। गुरुवार को मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने सिकरोरी गांव निवासी सूरज पुत्र राम कुमार की हालत गंभीर होने पर उसे लखनऊ के लिए रेफर कर दिया है। दूसरे आठ घायलों की हालत में सुधार है। उन सभी का इलाज चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed