{"_id":"65f8882e4c9f61b62b0f90e5","slug":"obscene-and-party-songs-will-not-be-played-on-dj-kannauj-news-c-214-1-knj1005-110828-2024-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: डीजे पर अश्लील व पार्टी के गाने नहीं बजेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: डीजे पर अश्लील व पार्टी के गाने नहीं बजेंगे
Tue, 19 Mar 2024 12:00 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
Updated Tue, 19 Mar 2024 12:00 AM IST
विज्ञापन
कन्नौज। कलक्ट्रेट के गांधी सभागार में डीएम शुभ्रांत शुक्ल ने होली, ईद और नवरात्र के लेकर शांति समिति की बैठक की। उन्होंने कहा कि यह चुनावी वर्ष है। इसके अलावा कई त्योहार भी एक साथ हैं।
सभी की तैयारी पूर्ण कर ली जाए। इत्रनगरी शांतिप्रिय जिला है। यहां पर सभी पर्व शांति व सौहार्दपूर्ण ढंग से हुए हैं। अगर किसी ने माहौल खराब करने की कोशिश की तो उससे सख्ती से निपटा जाएगा।
डीएम ने कहा कि बिजली, पानी, सफाई की व्यवस्था दुरुस्त होनी चाहिए। होलिका दहन व ईदगाह, मंदिरों की साफ-सफाई, प्रकाश, पेयजल आदि व्यवस्था अच्छी होनी चाहिए। आदर्श आचार संहिता का पालन सुनिश्चित किया जाए। सोशल मीडिया पर विशेष नजर रखी जाए। अराजकता फैलाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। कोई नई परंपरा लागू नहीं होगी। उन्होंने कहा कि शहर व ग्रामीण में जो अव्यवस्थाएं हैं, उन्हें जल्द ठीक करा लिया जाए। पर्व में शहर व ग्रामीण में कोई भी सफाई, पेयजल, प्रकाश की अव्यवस्थाएं नहीं दिखनी चाहिए।
विज्ञापन
बिजली के खुले तार ठीक होने चाहिए। सभी अधिकारी होली, नवरात्र एवं रमजान को देखते हुए विभाग की व्यवस्था दुरुस्त रखें। नागरिकों की हर आवश्यकताओं की पूर्ति होनी चाहिए। आयोजक यह सुनिश्चित करें कि डीजे पर अश्लील व पार्टी के गाने नहीं बजेंगे।
डीजे बजाने वाले शर्तों के अनुसार ही डीजे बजाएंगे। कोई भी व्यक्ति हथियार का प्रदर्शन नहीं करेगा। इस दौरान एडीएम आशीष कुमार सिंह, एएसपी डॉ. संसार सिंह, सभी एसडीएम, थाना प्रभारी आदि संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
डीजे और अन्य कार्यक्रमों की निगरानी के लिए लगेंगे पुलिस मित्र
एसपी अमित कुमार आनंद ने कहा कि होली, नवरात्रि, रामनवमी व रमजान का पर्व शांति एवं सौहार्द पूर्ण ढंग से होना चाहिए। हर क्षेत्र में पुलिस मित्र लगाए जाएंगे जो डीजे के साथ ही अन्य कार्यक्रमों की निगरानी करेंगे।
उन्होंने कहा कि सभी कार्यक्रम परंपरागत तरीके से ही होंगे। होलिका दहन में आपत्तिजनक गाने नहीं बजेंगे। हुड़दंगियों पर पैनी नजर रखी जाएगी। घाटों पर पुलिस व कैमरे लगाए जाएं। दुर्घटनाग्रस्त क्षेत्रों में बैरीकेडिंग कर होने वाली दुर्घटनाओं में रोक लगाई जा सकती है।