{"_id":"66ad4765ed829f2cd1074514","slug":"nutritious-food-will-improve-the-health-of-pregnant-women-kannauj-news-c-214-1-knj1003-116672-2024-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: पौष्टिक भोजन से सुधरेगी गर्भवती महिलाओं की सेहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: पौष्टिक भोजन से सुधरेगी गर्भवती महिलाओं की सेहत
विज्ञापन
छिबरामऊ। राधा रानी स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के हाथों से बने पौष्टिक भोजन से अब राजकीय महिला चिकित्सालय में इलाज व प्रसव के लिए आने वाली गर्भवती महिलाओं की सेहत सुधरेगी। गर्भवती महिलाओं के अलावा उनके साथ आने वाली महिलाएं भी कुछ रुपए खर्च कर स्वादिष्ट भोजन का लुत्फ उठा सकेंगी।
राजकीय महिला चिकित्सालय में शुरू हुई प्रेरणा कैंटीन का शुभारंभ एमओआईसी डाॅ. राहुल मिश्रा व खंड विकास अधिकारी दीपांकर आर्य ने संयुक्त रूप से किया। एमओआईसी ने बताया कि अभी तक भोजन उपलब्ध कराने का टेंडर था, जो 31 जुलाई को खत्म हो गया। शासन की मंशा के अनुरूप अब भोजन उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी समूह की महिलाओं को सौंपी गई थी। जिला स्तर से जो भुगतान अभी तक ठेकेदार को होता था, अब वह सीधे समूह के खाते में होगा। पहले दिन समूह की महिलाओं ने गर्भवती महिलाओं के लिए भोजन की थाली में दाल, दलिया, रोटी के साथ सलाद भी परोसा गया। इस मौके पर एडीओ आईएसबी अनिल कुमार, डाॅ. प्रिया गंगवार, स्टाफ नर्स वर्षा, श्वेता समेत समूह की महिलाएं मौजूद रहीं।