फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Number of chicken pox patients increased to 26

Kannauj News: चिकन पॉक्स के मरीजों की संख्या 26 हुई

Mon, 30 Jan 2023 11:56 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 30 Jan 2023 11:56 PM IST
विज्ञापन
Number of chicken pox patients increased to 26
तालग्राम। पिछले 15 दिनों से संक्रमण से जूझ रहे रसूलाबाद गांव में फिलहाल चिकन पॉक्स पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। गांव में लगातार मरीजों की संख्या 20 से बढ़कर 26 हो गई है। स्वास्थ्य टीम ने सोमवार को गांव पहुंच कर 66 मरीजों का उपचार शुरू किया।
विज्ञापन

रसूलाबाद गांव में चिकन पॉक्स फैला है। अमर उजाला ने 30 जनवरी के अंक में इस खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया। खबर का संज्ञान लेने के बाद डॉ. सौम्या गंगवार, डॉ. भानु तिवारी, फ़ार्मासस्टि सुमित कुमार, कम्युनिटी हेल्थ आफीसर कयूम खान ने गांव पहुंचकर स्वास्थ्य शिविर लगाया। चिकित्सकों को बुखार, खांसी, जुकाम, चिकन पॉक्स के मरीज मिले। गांव में अब चिकन पॉक्स से बीमार लोगों की संख्या बढ़ गई। सोमवार को नीतू, विशाल, अवनीश, मोहित और अवनीश शर्मा भी चिकन पॉक्स की चपेट में आ गए। मरीजों की संख्या 20 से बढ़कर 26 हो गई है। डॉ. सौम्या गंगवार ने बताया कि मरीजों को उपचार दिया गया है। जल्द चिकन पॉक्स पर नियंत्रण कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed