फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   NRI's family worried

एनआरआई के परिजन चिंतित

Sun, 26 Feb 2017 10:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज Updated Sun, 26 Feb 2017 10:58 PM IST
विज्ञापन
NRI's family worried
एनअारआर्ई - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

अमेरिका विगत दिनों हैदराबाद के मूल निवासी 32 वर्षीय भारतीय इंजीनियर श्री निवास, कुउचिमोतला की अमेरिका में हत्या कर दी गई थी। इसके बाद से थाना तालग्राम के वैसापुर निवासी डा. गंगा विष्णु कनौजिया व साधना कनौजिया के परिजन चिंतित दिखाई दे रहे हैं।

विज्ञापन


थाना तालग्राम के वैसापुर गांव निवासी एनआरआई दंपति वैज्ञानिक के चचेरे भाई कृपा चंद्र, गंगाचरन व भतीजा प्रभाकर कनौजिया बताते हैं कि उनका चचेरा छोटा भाई गंगा विष्णु कनौजिया अमेरिका के फ्लोरिडा में वैज्ञानिक है। उनकी पत्नी साधना कनौजिया एक कंपनी में प्रोजेक्ट मैनेजर है। उनका पुत्र मुकुल कनौजिया भी सरकारी सेवा में कार्यरत है। पिछले माह जनवरी में वैसापुर में बनवाए गए सरकारी अस्पताल का उद्घाटन करने आए थे। इसके बाद कई बार उनसे फोन पर बातचीत होती रही है।
विज्ञापन


गंगा विष्णु साधना समिति के अध्यक्ष कुलदीप से बातचीत करते रहते हैं। तीन दिन पहले ही उनका फोन आया था। उन्होंने अपनी कुशलता की बात कही थी। इंजीनियर की हत्या के बाबत बताया कि भारत से अच्छी अमेरिका की कानून व्यवस्था है। वह अपने को सुरक्षित महसूस कर रहे हैं। प्रतिदिन फ्लोरिडा प्रांत से तीन सौ किलोमीटर दूरी कैलीफोर्निया जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed