{"_id":"6a02349b9ab2e6d7f90f24a4","slug":"now-the-women-of-the-group-will-become-disaster-friends-kannauj-news-c-214-1-knj1006-148912-2026-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: अब समूह की महिलाएं बनेंगी आपदा मित्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: अब समूह की महिलाएं बनेंगी आपदा मित्र
Tue, 12 May 2026 01:27 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
Updated Tue, 12 May 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
कन्नौज। उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत जिले की स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में प्रशासन ने एक बड़ा कदम उठाया है। विकास खंडों के 10,038 स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी सक्रिय महिलाएं आपदा मित्र के रूप में तैयार की जा रही हैं। स्वयं सहायता समूहों से चयनित महिलाओं को प्रशिक्षण देकर उन्हें गांव स्तर पर जागरूकता फैलाने और आपदा के समय सहयोग करने की जिम्मेदारी दी जाएगी।
पहले चरण में ब्लॉक छिबरामऊ व तालग्राम की कुल 80 महिलाओं को प्रशिक्षित किया गया है। प्रशिक्षण के दौरान आग लगने की स्थिति में नियंत्रण के उपाय, सुरक्षित रसोई संचालन, बिजली उपकरणों और प्राथमिक उपचार की विस्तृत जानकारी दी गई है। विशेष रूप से गैस सिलिंडर, चूल्हा और बिजली से जुड़ी सावधानियों पर जोर दिया जाएगा ताकि आगजनी जैसी घटनाओं को रोका जा सके।
वहीं, दूसरे चरण में इस योजना के तहत छिबरामऊ विकास खंड सहित जिले की ग्राम पंचायतों में संचालित समूहों से एक्टिव महिलाओं का चयन किया जा रहा है। चयनित महिलाओं को 12 दिवसीय विशेष आवासीय प्रशिक्षण के लिए लखनऊ भेजा गया था। जिला मिशन प्रबंधक जितेंद्र सिंह ने बताया कि महिलाओं की भागीदारी से गांव स्तर पर त्वरित प्रतिक्रिया संभव होगी। चयनित महिलाएं स्वयंसेवकों के रूप में कार्य कर रही हैं।