फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Now solar bed will be illuminated with hundred beds joint hospital

अब सोलर से जगमग होगा सौ शय्या संयुक्त चिकित्सालय

Sun, 27 Sep 2020 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
Now solar bed will be illuminated with hundred beds joint hospital
जानकारी देते सीएमएस डा. राजेश कुमार तिवारी। संवाद - फोटो : CHIBRAMAU
छिबरामऊ। नगर के सौ शय्या संयुक्त अस्पताल में सोलर संयंत्र लगाने के लिए सीएमएस ने निदेशालय को प्रस्ताव भेेजा है। संयंत्र पीएलए खाते में पड़े एक करोड़ दस लाख रुपये से लगाने की तैयारी है। संयंत्र लगने के बाद अस्पताल को विद्युत कटौती से होने वाली समस्या से मुक्ति मिल जाएगी।
विज्ञापन

सीएमएस डॉ. राजेश कुमार तिवारी ने बताया कि स्वास्थ्य निदेशक और सीएमओ को प्रस्ताव भेजकर अनुमति मांगी गई है। बताया कि संयंत्र लगवाने के लिए नेडा से संपर्क किया गया है। कंपनी की टीम शीघ्र ही अस्पताल का दौरा कर संयंत्र की लागत और जगह तय करेगी। सीएमएस ने कहा कि संयंत्र लगने से विद्युत व्यय भी कम हो जाएगा। अभी प्रतिमाह बिजली का बिल चार से छह लाख रुपये आता है। सोलर विद्युत संयंत्र में टू वे मीटर लगा होने से उपयोग के बाद जो बिजली बचेगी, उसे बिजली विभाग को दिया जाएगा। अस्पताल पर बकाया बिजली के 35 लाख रुपये के बिल में इसका हो जाएगा।
विज्ञापन

पीएलए में पड़ा है एक करोड़ दस लाख
सौ शय्या अस्पताल में सेंट्रल ऑक्सीजन प्लांट के लिए एक करोड़ दस लाख रुपये मिले थे। बाद में प्लांट के लिए 45 करोड़ 97 लाख 54 हजार रुपये फिर मिले। वित्तीय वर्ष 2014-15 में धनराशि का उपयोग न होने के कारण तत्कालीन सीएमओ डॉ. पीएन बाजपेई ने एक करोड़ 60 लाख रुपये पीएलए (पर्सनल लेजर अकाउंट) में भेज दिया था। 2015-16 में पीएलए से 50 लाख रुपये खर्च कर लिए गए थे। एक करोड़ दस लाख खाते में पड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed