{"_id":"6133c4eb8ebc3e327f5e8fad","slug":"now-house-tax-and-burning-will-be-deposited-online-kannauj-news-knp6502050135","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब ऑनलाइन जमा होगा गृहकर और जलकर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब ऑनलाइन जमा होगा गृहकर और जलकर
विज्ञापन
फीडिंग करते नगर पालिका के कंप्यूटर ऑपरेटर।
- फोटो : CHIBRAMAU
छिबरामऊ(कन्नौज)। नगर पालिका में अब बिजली विभाग की तरह गृहकर और जलकर ऑनलाइन जमा होगा। इसके लिए कार्य शुरू हो चुका है। नगर के मकानों की ऑनलाइन फीडिंग की जा रही है।
अधिशासी अधिकारी सुरेंद्र कुमार केसरवानी ने बताया कि अमृत मिशन निदेशालय के निर्देश पर नगर पालिका की सीमा में आने वाले मकानों की डाटा फीडिंग नगर सेवा पोर्टल पर की जा रही है। नगर में 8464 मकानों की फीडिंग होनी है। मोहल्ला सराफान, दीक्षितान, बजरिया, जेरकिला, बिरतिया, ऊंचा, सैयदबाड़ा, लाहौरी टोला, चौधरियान, कानूनगोयान, तिवारियान, त्रिपाठी नगर, बस्तीराम व छपट्टी के लगभग तीन हजार मकानों की फीडिंग हो चुकी है।
वरिष्ठ लिपिक राजीव दुबे के निर्देशन में कंप्यूटर ऑपरेटर मोहित, जीएस पांडेय, आशुतोष पांडेय, अवनीश मिश्रा, संदेश व प्रवेश डाटा फीडिंग में लगे हैं। उन्होंने बताया कि अब ऑनलाइन ही जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र बनाए जाएंगे। डाटा फीडिंग के बाद इसे अमृत मिशन निदेशालय भेजा जाएगा।