फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Now, fish will also be insured.

Kannauj News: अब मछलियों का भी होगा बीमा

Tue, 13 Oct 2026 12:14 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
Now, fish will also be insured.
कन्नौज। अब सिर्फ खेतों की फसल ही नहीं, तालाब में पलने वाली मछलियों का भी बीमा होगा। प्रदेश सरकार ने मत्स्य पालकों के हित में बड़ा कदम उठाते हुए मछली बीमा योजना की शुरुआत की है। इसके लिए यूपी फिश फाॅर्मर एप बनाया गया है, जिस पर जाकर मत्स्य पालक अपनी मछलियों का बीमा करा सकते हैं।
विज्ञापन


मत्सय पालक विकास अधिकरण अधिकारी हिमांशु यादव ने बताया कि अक्सर बाढ़, भारी बारिश, पानी में बीमारी फैलने या किसी तकनीकी चूक से तालाबों की मछलियां मर जाती हैं। इससे मत्स्य पालकों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है। कई बार तो पूरी लागत ही डूब जाती है। इस नुकसान की भरपाई के लिए ही सरकार ने यह बीमा योजना शुरू की है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत मत्स्य पालक अपनी इकाई को बीमा कवरेज में ला सकता है। प्राकृतिक आपदा या किसी अन्य कारण से मछलियों को नुकसान होने पर उन्हें मुआवजा दिया जाएगा। इससे मत्स्य पालकों को आर्थिक सुरक्षा मिलेगी और वे निडर होकर मछली पालन कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एप पर ऐसे करा सकते हैं बीमा
मत्स्य पालकों को सबसे पहले यूपी फिश फाॅर्मर एप को मोबाइल में डाउनलोड करना होगा। इस पर पंजीकरण कर अपनी इकाई, तालाब का विवरण और मछली की प्रजाति की जानकारी देनी होगी। इसके बाद बीमा प्रीमियम की राशि तय होगी। बीमा होते ही मत्स्य पालक को प्रमाण पत्र मिल जाएगा। किसी भी आपदा में नुकसान होने पर एप के माध्यम से ही क्लेम किया जा सकेगा। विभागीय टीम सत्यापन कर मुआवजा राशि सीधे खाते में भेजेगी। जिले में बड़ी संख्या में लोग मछली पालन से जुड़े हैं। यह योजना उनके लिए वरदान साबित होगी। विभाग द्वारा गांव-गांव जाकर मत्स्य पालकों को एप और बीमा योजना के बारे में जागरूक किया जा रहा है ताकि अधिक से अधिक लोग इसका लाभ उठा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed