फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Now female beat officers will reach home

अब घर तक पहुंचेंगी महिला बीट अफसर

Sat, 28 Aug 2021 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 28 Aug 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Now female beat officers will reach home
कन्नौज। जिले की सभी कोतवाली और थानों में चौथाई पर महिला बीट अफसर बनाई जाएंगी। यह हफ्ते में दो से तीन दिन गांवों में जाकर महिलाओं की पीड़ा सुनेंगी। जागरूक करते हुए समस्या का निस्तारण कराएंगी। इससे महिलाओं को थाने या अफसरों के दफ्तर का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा।
विज्ञापन

अब तीन से चार बीट पर एक महिला सिपाही को जिम्मेदारी दी जा रही है। महिला इंस्पेक्टर, सब इंस्पेक्टर, हेड कांस्टेबल व कांस्टेबल को मिलाकर टीम बनाते हुए महिला बीट पुलिस अधिकारी नियुक्त की जाएंगी। इन्हें महिला बीट पुलिस अफसर का नाम दिया जाएगा। मिशन शक्ति के तहत बीट इंचार्ज बनकर ये सिपाही अपने क्षेत्र की महिलाओं से घर-घर जाकर संपर्क करेंगी। कानून के बारे में जानकारी देंगी। महिलाओं से रूबरू होकर मित्र की तरह बातचीत कर उनके साथ होने वाले अपराधों पर शिकंजा कसने का काम करेंगी।
विज्ञापन

मिशन शक्ति के तहत ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को जागरूक करने के लिए थाने में तैनात महिला सिपाहियों का सहयोग लिया जाएगा। अभी तक महिला पुलिस कर्मी थाने और चौकियों में तैनात रहकर केवल दरोगा या थानाध्यक्ष के साथ घटनास्थल पर जाकर सहयोग कर रही थीं। थाना क्षेत्रों की बीट में पुरुष सिपाही पहले की तरह काम करते रहेंगे। आईजी ने इस संबंध में महिला पुलिसकर्मियों के साथ बैठक कर उन्हें व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर महिलाओं को समूहों को जोड़ने के लिए भी कहा है। सीओ शिव प्रताप सिंह ने बताया कि जिन थानों में महिला सिपाही कम हैं, वहां जल्द तैनाती की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed