{"_id":"68910af31d3e3e800604bb08","slug":"notice-to-youtuber-for-posting-misleading-post-claim-of-defamation-of-rs-50-lakh-kannauj-news-c-214-1-knj1008-135288-2025-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: भ्रामक पोस्ट डालने पर यू-ट्यूबर को नोटिस, 50 लाख की मानहानि का दावा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: भ्रामक पोस्ट डालने पर यू-ट्यूबर को नोटिस, 50 लाख की मानहानि का दावा
विज्ञापन
गुरसहायगंज। कस्बे के निजी हॉस्पिटल संचालक ने एक यू-ट्यूबर द्वारा भ्रामक जानकारी फैलाकर अस्पताल व संचालक की छवि खराब करने का प्रयास किया। संचालक ने लीगल नोटिस भेजकर यू-ट्यूबर पर 50 लाख की मानहानि का दावा किया है।
कस्बे के रामगंज स्थित निजी अस्पताल के संचालक डॉक्टर ग्यासुद्दीन सिद्दीकी और डॉक्टर फरोग सिद्दीकी ने बताया कि यू-ट्यूबर ने द्वेष भावना व बेजा लाभ के लिए फेसबुक व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अस्पताल का भ्रामक पोस्ट, वीडियो साझा किया है। इससे अस्पताल में इलाज करा रहे मरीजों में भ्रम की स्थिति पैदा हुई और संस्थान की प्रतिष्ठा को गहरा आघात पहुंचा है।
अस्पताल की ओर से यू-ट्यूबर को जारी वीडियो हटाने और सार्वजनिक माफी मांगने की शर्त के साथ 50 लाख रुपये की मानहानि का नोटिस भेजा गया है। अस्पताल ने इस प्रकरण में आपराधिक और दीवानी कार्रवाई की चेतावनी दी है। संचालक ने कहा कि अस्पताल वर्षों से जनता की सेवा कर रहा है और इस प्रकार की झूठी व भ्रामक सूचनाएं उसकी छवि को धूमिल करने की साजिश है, जिसे किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अस्पताल प्रशासन ने यह भी कहा कि वह कानून के तहत उचित कार्रवाई के लिए वह तैयार है।