{"_id":"65930747885038512802db64","slug":"notice-to-16-government-offices-including-station-collectorate-municipality-kannauj-news-c-214-1-knj1005-7671-2024-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: स्टेशन, कलक्ट्रेट, पालिका समेत 16 सरकारी कार्यालयों को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: स्टेशन, कलक्ट्रेट, पालिका समेत 16 सरकारी कार्यालयों को नोटिस
विज्ञापन
कन्नौज। आम उपभोक्ताओं के लिए ओटीएस योजना चलाई जा रही है। इसके साथ ही विभाग ने बड़े बकायेदाराें से भी वसूली के प्रयास तेज कर दिए हैं। बिजली विभाग का 16 सरकारी कार्यालयों समेत 18 उपभोक्ताओं पर तीन करोड़ 22 लाख से अधिक रुपये बकाया है।
पावर कारपोरेशन के कन्नौज डिवीजन में 83 हजार से अधिक उपभोक्ताओं पर करीब 202 करोड़ से अधिक रुपये का बिजली बिल बकाया है। इनमें से 18 ऐसे उपभोक्ता हैं, जिन पर विभाग का तीन करोड़ 22 लाख 19 हजार 571 रुपये बकाया है। एक मुश्त समाधान योजना में 10 हजार रुपये से अधिक 12 हजार उपभोक्ताओं ने बकाया जमा कर योजना का लाभ उठाया, लेकिन अभी भी बकायेदारों की लंबी लिस्ट है। अधिशासी अभियंता मगन सिंह ने बताया कि इन सभी बड़े बकायेदारों को नोटिस भेज दी गई है।
यह सरकारी विभाग हैं बड़े बकायेदार
बिजली विभाग की ओर से जिन सरकारी कार्यालयों को नोटिस जारी की गई है, उनमें जिला न्यायालय, डीएम कार्यालय, लोक निर्माण विभाग, जलनिगम, एई कार्यशाला, नगर पालिका कार्यालय, जिला अस्पताल, मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय, रेलवे स्टेशन, रेलवे कॉलोनी, सदर तहसील, जिला विकास अधिकारी कार्यालय, रोजगार सेवा कार्यालय, निरीक्षण भवन, बार एसोसिएशन का नाम शामिल है। इन सभी के अलावा बालाजी धर्मकांटा, निरेश दुबे को भी नोटिस जारी हुई है।