{"_id":"5846fed24f1c1b2434448066","slug":"notes-the-practice-of-corruption-will-grow","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़े नोटों के चलन से बढ़ेगा भ्रष्टाचार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बड़े नोटों के चलन से बढ़ेगा भ्रष्टाचार
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
Updated Tue, 06 Dec 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
बसपा
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोटबंदी के बाद से चलन में आए दो हजार के नोट से सिर्फ भ्रष्टाचार बढ़ेगा। पहले लोगों को घूस के तहत दी जाने वाले नोटों का बंडल अधिक दिखता था। अब बड़े नोटों के चलन से घूस अधिक देनी पड़ेगी और नोटों का बंडल छोटा बनेगा। ये बातें सरायमीरा स्थित एक गेस्ट हाउस में आयोजित बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस पर आयोजित बसपा के सम्मेलन में पार्टी के कानपुर मंडल जोन के को-आर्डिनेटर व पूर्व एमएलसी संजय गौतम ने कहीं।
विज्ञापन
प्रत्याशी अनुराग सिंह जाटव ने कहा कि बाबा साहब के बताए गए पदचिह्न पर सभी को चलना चाहिए। अब फैसले की घड़ी आ गई। सभी कार्यकर्ता बूथों को मजबूत करें। इस मौके पर सतीश चंद्र जाटव, आसिफ, नवाब बक्श, संजय कटियार, जिला प्रभारी शिवांग बाजपेई, अब्बास भाई, शालू खान, विधान सभा महासचिव ताहिर कुरैशी, आदि रहे।
विज्ञापन
वहीं, भारतीय दलित पैंथर के जिलाध्यक्ष सत्य प्रकाश बौद्ध ने सरायमीरा स्थित जिला कार्यालय पर बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की तस्वीर पर माल्यार्पण उन्हें याद किया। इस मौके पर सरदार समरजीत सिंह, हरीपाल बौद्ध, राम सेवक भारती, रमेश श्रीवास्तव, आदि रहे।
विज्ञापन