{"_id":"574de1874f1c1b0a46108d4a","slug":"not-receive-the-power-of-the-order-of-dm","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम के आदेश को बाद भी नहीं मिली बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम के आदेश को बाद भी नहीं मिली बिजली
अमर उजाला ब्यूरो/कन्नौज
Updated Wed, 01 Jun 2016 12:39 AM IST
विज्ञापन
बिजली समस्या को लेकर प्रदर्शन करते ग्रामीण।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तालग्राम के लोहिया गांव खबरामऊ व कुढ़री में पिछले वर्ष डीएम की चौपाल के दौरान एक माह में बिजली आपूर्ति के आदेश के बाद भी एक वर्ष बीत जाने के बाद भी आपूर्ति शुरू नहीं हो सकी। नाराज ग्रामीणों ने मंगलवार को विद्युत विभाग के प्रति आक्रोश जाहिर करते हुए जमकर हंगामा काटा।
जीवा लाल, धनीराम, प्रमोद, रामसेवक, राजेश, खुशीराम, रमेश चंद्र, वासुदेव, नंदपाल, शिवकुमार सहित दर्जनों ग्रामीणों ने बिजली विभाग के प्रति नाराजगी व्यक्त की। कहा कि पिछले वर्ष डीएम की चौपाल के दौरान समस्याएं रखी गईं थीं, तब विद्युत विभाग को एक माह के अंदर का अल्टीमेटम दिया गया था। लेकिन, अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई है। कहा कि पोल व तार खींच दिए गए, लेकिन ट्रांसफार्मर अभी तक नहीं लगाया गया। कहा कि दोनों ग्रामों के लोग अंधेरे में रहने के लिए विवश हैं।
गांव के जागेश्वर दयाल का कहना है कि कुढ़री के गौचरा में अभी तक ठेकेदार ने पोल तक नहीं गाड़े हैं। ग्रामीण राजेश, शिवकुमार का कहना है कि उच्चाधिकारियों को अवगत कराए जाने के बावजूद कोई काम नहीं हो रहा है।