फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Not only fragrance, the history of perfume will also become a new identity

Kannauj News: खुशबू ही नहीं, इत्र का इतिहास भी बनेगा नई पहचान

Sat, 07 Feb 2026 11:58 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 07 Feb 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
Not only fragrance, the history of perfume will also become a new identity
कन्नौज। इत्र नगरी के नाम से विश्व विख्यात शहर अब केवल अपनी सुगंध के लिए ही नहीं, बल्कि इत्र के गौरवशाली इतिहास के केंद्र के रूप में भी वैश्विक पटल पर स्थापित होने जा रहा है। शनिवार को शहर के एक होटल में आयोजित एक गोष्ठी में अशोका विश्वविद्यालय के हिस्ट्री ऑफ साइंस विभाग के प्रोफेसर डॉ. प्रोजित बिहारी मुखर्जी ने इत्र के वैज्ञानिक और ऐतिहासिक सफर के कई अनछुए पहलुओं को साझा किया। इस गोष्ठी में इत्र कारोबारियों, प्रगतिशील किसानों, म्यूज़ियम विशेषज्ञों और नए उद्यमियों ने शिरकत की।
विज्ञापन

डॉ. मुखर्जी ने अपने गहन अध्ययन के आधार पर बताया कि कन्नौज का इत्र केवल एक उत्पाद नहीं, बल्कि सदियों पुरानी वैज्ञानिक विरासत है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि कैसे यहां की मिट्टी (मिट्टी इत्र) और पारंपरिक डेग-भभका विधि ने विज्ञान के सिद्धांतों को सदियों से संजोए रखा है। परिचर्चा के दौरान नए उद्यमियों और किसानों ने इत्र के इतिहास को पर्यटन और ब्रांडिंग से जोड़ने पर विचार साझा किए। स्थानीय इत्र निर्माताओं का मानना है कि इतिहास के साथ जुड़ने से कन्नौज के उत्पादों को अंतर्राष्ट्रीय बाजार में जीआई टैग के साथ-साथ एक नई बौद्धिक पहचान भी मिलेगी। अब दुनिया यह जान पाएगी कि गुलाब और खस की हर बूंद के पीछे कितना गहरा शोध और प्राचीन इंजीनियरिंग छिपी है।
विज्ञापन

समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण ने कहा कि शहर की पहचान अब एक व्यापारिक मंडी से आगे बढ़कर इत्र के इतिहास के केंद्र के रूप में विकसित की जाएगी। इससे न केवल शोधार्थियों को मदद मिलेगी, बल्कि भविष्य में शहर में परफ्यूम टूरिज्म को भी बड़े स्तर पर बढ़ावा मिलेगा। इत्र के इस ऐतिहासिक सफर को संजोने के लिए म्यूज़ियम की भूमिका पर भी विशेष चर्चा की गई। इस दौरान डीएम आशुतोष मोहन अग्निहोत्री, एसपी विनोद कुमार, द अतर्स ड परफ्यूमर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष पवन त्रिवेदी, उद्योगपति विपिन दीक्षित आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed