फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   No ventilator for children below 28 days of age

28 दिन से कम उम्र के बच्चों के लिए वेंटिलेटर नहीं

Sat, 28 Aug 2021 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 28 Aug 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
No ventilator for children below 28 days of age
तिर्वा(कन्नौज)। कोरोना की तीसरी लहर की आशंका के मद्देनजर बच्चों को बचाने के लिए की गईं व्यवस्थाएं परखी र्गइं। शासन के निर्देश पर निरीक्षण करने आई टीम को मेडिकल कॉलेज में 28 दिन से कम उम्र के बच्चों के लिए वेंटिलेटर नहीं मिले। टीम ने शासन को रिपोर्ट भेज दी है।
विज्ञापन

कोविड की तीसरी लहर की आशंका को लेकर शासन ने मेडिकल कालेज में 100 बेड की पीआईसीयू (पीडियाट्रिक इंटेंसिव केयर यूनिट) बनाने के निर्देश दिए थे। कालेज प्रशासन ने पीआईसीयू बनाकर सभी इंतजाम कर लिए। बच्चों के इलाज के लिए की गईं व्यवस्थाओं की जानकारी लेने लखनऊ से आए डॉ. इशरत अली अंसारी ने कालेज में वार्ड का निरीक्षण किया। हर इंतजाम को बारीकी से परखा।
विज्ञापन

डॉ. अंसारी ने बताया कि 100 बेड की पीआईसीयू बनाई गई है। बच्चों के लिए वेंटिलेटर से लेकर ऑक्सीजन की व्यवस्था है। 28 दिन से कम उम्र के बच्चों के लिए वेंटिलेटर नहीं हैं। कालेज प्रशासन ने बताया कि छोटे बच्चों के लिए वेंटिलेटर की मांग की गई। इस मौके पर नोडल अफसर डॉ. कैलाश सोनी समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed