फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   nirmaan kaary kee dheemee pragati par saat ko pratikool pravishti

निर्माण कार्य की धीमी प्रगति पर सात को प्रतिकूल प्रविष्टि

Thu, 26 Nov 2020 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 26 Nov 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
nirmaan kaary kee dheemee pragati par saat ko pratikool pravishti
कन्नौज। सीडीओ आरएन सिंह ने बुधवार को विकास भवन सभागार में विकास कार्यों की समीक्षा की। सामुदायिक शौचालय व पंचायत भवन के निर्माण कार्य में धीमी प्रगति पर सात सचिवों को प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई। छह सचिवों को कड़ी चेतावनी दी गई। एक सप्ताह में सुधार न लाने पर कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन

समीक्षा बैठक में मुख्य बिंदु सामुदायिक शौचालय व पंचायत भवन निर्माण का रहा। इसमें ब्लाक छिबरामऊ व सौरिख के सचिव शामिल हुए। बिंदुवार समीक्षा में ब्लाक सौरिख के शैलेंद्र पटेल, दिनेश सिंह, ब्लाक छिबरामऊ के दीपक यादव, देवेंद्र सिंह, ज्ञानेंद्र सिंह, मुनीश बाबू, रामनरेश को प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई। इसके अलावा ब्लाक सौरिख के उमेश दुबे, रामप्रकाश, विनोद, शैलेंद्र सिंह, ब्लाक छिबरामऊ के प्रदीप यादव, शिवम पाठक को लापरवाही पर कड़ी चेतावनी दी गई। सुधार न लाने पर कड़ी कार्रवाई के आदेश दिए गए। इस मौके पर पीडीडीआरडीए सुशील कुमार सिंह, डीडीओ एनबी सविता, डीपीआरओ जितेंद्र मिश्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed