फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Nine ill from toxic Bundi eating raita

विषाक्त बूंदी का रायता खाने से नौ बीमार

Sun, 09 Apr 2017 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज Updated Sun, 09 Apr 2017 11:44 PM IST
विज्ञापन
Nine ill from toxic Bundi eating raita
file photo - फोटो : अमर उजाला

कोतवाली क्षेत्र के अलीनगर गांव में विषाक्त बूंदी का रायता खाने से एक ही परिवार के नौ लोग बीमार हो गए। शनिवार की देर शाम उन्हें तिर्वा के एक निजी चिकित्सालय में भर्ती किया गया। हालत में सुधार न होने पर रविवार की सुबह उन्हें मेडिकल कालेज के इमरजेंसी वार्ड में लाया गया।

विज्ञापन


अलीनगर गांव निवासी बलवीर सिंह ने बताया कि उनका पुत्र संजय शुक्रवार की शाम परचून की दुकान से बूंदी लाया था। शनिवार की दोपहर महिलाओं ने बूंदी से रायता बनाया। शाम को भोजन के साथ रायता खाया गया। इसके बाद परिवार के सभी सदस्यों की हालत बिगड़नी शुरू हो गई। इसमें संजय सिंह (36), पूनम (35) पत्नी संजय सिंह, बेटी (52) पत्नी बलवीर सिंह, बलवीर सिंह (62), भानू सिंह (10), हर्षित कुमार (13), कन्हैया (7) पुत्रगण संजय सिंह, राजबहादुर (40) व पप्पी (30) की हालत बिगड़ गई।
विज्ञापन


शनिवार की रात आठ बजे के करीब उन्हें तिर्वा के एक निजी चिकित्सालय में लाया गया। रात भर चले उपचार के बाद हालत में सुधार न होने पर सभी को मेडिकल कालेज के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती किया गया है। इमरजेंसी वार्ड के प्रभारी डा. सादाब ने बताया कि उपचार के बाद सभी की हालत सुधर रही है। हालत सामान्य हो जाने के बाद सोमवार की सुबह छुट्टी दे दी जाएगी। एक ही परिवार के सभी सदस्य विषाक्त भोजन के कारण फूड प्वायजनिंग का शिकार हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed