फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   nimoniya se huee thee kauvon kee maut

निमोनिया से हुई थी कौवों की मौत

Thu, 14 Jan 2021 11:56 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 14 Jan 2021 11:56 PM IST
विज्ञापन
nimoniya se huee thee kauvon kee maut
कन्नौज। जिले में कौवों के शवों का पोस्टमार्टम करने पर निमोनिया से मौत की बात सामने आई है। वहीं अभी तक जिले के किसी भी पोल्ट्री फार्म में मुर्गों-मुर्गियों के बीमार होने या मरने की बात सामने नहीं आई है। इससे पशु चिकित्सा विभाग ने जिले में बर्ड फ्लू की संभावनाओं से इनकार किया है।
विज्ञापन

जिले में मानीमऊ और जिला अस्पताल के पास मृत मिले कौवों के शवों का पशु चिकित्सा विभाग ने पोस्टमार्टम कराया था। इसमें कौवों की मौत निमोनिया से होने की बात सामने आई है। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि कौवों की मौत निमोनिया से हुई थी। सर्दियों में पक्षी ठंडा पानी पी लेते हैं। इससे इन्हें सर्दी लग जाती है। यह निमोनिया का शिकार होकर मर जाते हैं। वहीं पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजय शाल्य ने बताया कि जिले के सभी पोल्ट्री फार्म का रोजाना निरीक्षण किया जा रहा है। अभी तक कहीं भी बीमार या मृत अवस्था में मुर्गे-मुर्गी या चूजे नहीं मिले हैं। इससे जिले में बर्ड फ्लू की संभावना नहीं है।
विज्ञापन

30 मिनट तक पकाएं मीट
पशु चिकित्सा अधिकारी संजय शाल्या ने बताया कि 30 मिनट तक 70 डिग्री सेंटीग्रेड पर मांस पकाने पर सभी तरह के वायरस समाप्त हो जाते हैं। इससे कोई भी व्यक्ति मांस को 30 मिनट तक पका कर खा सकता है। इससे कोई नुकसान नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed