फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   nikaayon mein 12 karod se honge vikaas kaary, prastaavon ko milee haree jhandee

निकायों में 12 करोड़ से होंगे विकास कार्य, प्रस्तावों को मिली हरी झंडी

Tue, 22 Oct 2019 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 22 Oct 2019 11:57 PM IST
विज्ञापन
nikaayon mein 12 karod se honge vikaas kaary, prastaavon ko milee haree jhandee
निकाय अधिकारियों के साथ बैठक करते जिलाधिकारी रवींद्र कुमार और एडीएम यूसी उपाध्याय। - फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। जिले के आठों निकायों में 12 करोड़ के विकास कार्यों को मंगलवार को स्थानीय निकायों की बैठक में स्वीकृति दे दी गई। ज्यादातर काम नाली, खड़ंजा, टैंकरों की खरीद और एलईडी लगवाने के रहे। बैठक में डीएम रवींद्र कुमार अफसरों की लापरवाही पर भड़क गए। उन्होंने कहा कि एक महीने पहले महिला थाने को जाने वाली सड़क को बनाने के निर्देश दिए थे। यह अभी तक नहीं बनी। निकायों में मीटर लगवाने के लिए बिजली विभाग ने भी कोई कार्रवाई नहीं की। जलनिगम के सड़क खोदकर छोड़ देने पर भी नाराजगी जताई। उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि अब दोबारा ऐसा किया तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

नगर पालिका कन्नौज, गुरसहायगंज, छिबरामऊ, नगर पंचायत तिर्वा, समधन, तालग्राम, सिकंदरपुर, सौरिख के ईओ के साथ बैठक में डीएम ने कहा कि नाली खड़ंजा के अलावा भी अपने विवेक से कुछ काम कराएं। इससे निकाय क्षेत्र सुंदर और अच्छा लगे। इससे संबंधित प्रस्ताव दें। करीब एक महीने पहले महिला थाने के सामने जलभराव होने और सड़क सुधारने के निर्देश देने के बाद भी आज तक कोई काम न होने पर उन्होंने नाराजगी जताई। कन्नौज नगर पालिका के ईओ को तत्काल काम कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम ने सभी नगर पालिकाओं तथा नगर पंचायतों में एलईडी बल्ब लगाने के बाद बिजली बिल में कमी आने की जानकारी की तो उन्हें बताया गया कि बिल पहले की तरह ही आ रहे हैं। अभी तक मीटर नहीं लगाए गए हैं। इस पर उन्होंने मोबाइल पर अधिशासी अभियंता विद्युत को निर्देश दिए कि मीटर एक सप्ताह के अंदर लग जाने चाहिए। एडीएम यूसी उपाध्याय ने बताया कि बैठक में सभी नगर पालिकाओं ने करीब 12 करोड़ के प्रस्ताव डीएम के सामने रखे हैं। इनमें से कुछ को अस्वीकृत कर बाकी को स्वीकृति दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

समधन नगर पंचायत में हैंडपंप के भरोसे हैं लोग
बैठक के दौरान नगर पंचायत समधन में एक भी टंकी तथा नलकूप संचालित न होने की जानकारी पर डीएम को बताया गया कि नगर पंचायत में हैंडपंपों से जनता को पेयजल की व्यवस्था कराई जा रही है। इस पर उन्होंने प्रस्ताव बनाकर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। इस पर ईओ की ओर से बताया गया कि नगर पंचायत समधन में टंकी तथा नलकूप के लिए एस्टीमेट बनाकर शासन को भेजा गया है। यह विचाराधीन है। इस संबंध में डीएम ने अपने स्तर से प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए।

सड़क खोदकर छोड़ी तो होगी कार्रवाई
जलनिगम के पाइप लाइन डालने अथवा लीकेज होने पर सड़कों की खुदाई कराने के बाद उसे न बनवाने की शिकायत भी की गई। इस पर डीएम ने अधिशासी अभियंता जलनिगम को कार्रवाई की चेतावनी दी। उन्होंने निर्देश दिए कि पाइप लाइन की मरम्मत के बाद तत्काल सड़कें बनवाई जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed