फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   nijeekaran ke khilaaph hadataal par rahe daak karmee, laute khaataadhaarak

निजीकरण के खिलाफ हड़ताल पर रहे डाक कर्मी, लौटे खाताधारक

Thu, 26 Nov 2020 11:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 26 Nov 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
nijeekaran ke khilaaph hadataal par rahe daak karmee, laute khaataadhaarak
उपडाकघर के मुख्य गेट को बंद कर प्रदर्शन करते डाक कर्मी। - फोटो : CHIBRAMAU
छिबरामऊ(कन्नौज)। रेलवे, रक्षा और डाक विभाग का निजीकरण बंद करने सहित 14 मांगों को लेकर डाक कर्मी एक दिवसीय हड़ताल पर रहे। डाक कर्मियों ने उपडाकघर के मुख्य गेट को बंद कर नारेबाजी की। उपडाकघर में कार्य बंद होने से खाताधारकों को मायूस होकर लौटना पड़ा।
विज्ञापन

गुरुवार को कंफेडरेशन ऑफ सेंट्रल गवर्नमेंट इंप्लाइज एवं वर्कर्स केंद्रीय कर्मचारी परिसंघ के आह्वान पर डाक कर्मियों ने एक दिन की हड़ताल की। डाक कर्मी सर्वेश कुमार मिश्रा ने बताया कि नई अंशदायी पेंशन योजना को समाप्त कर सभी कर्मचारियों के लिए पुरानी परिभाषित पेंशन योजना की बहाली हो। केंद्र सरकार के विभागों में नए पदों के सृजन पर रोक हटाते हुए खाली सभी सात लाख रिक्त पदों को जल्द भरा जाए। ग्रामीण डाक सेवकों का नियमितीकरण किया जाए। साथ ही समूह चिकित्सा बीमा सुविधाओं सहित कमलेश चंद्र समिति रिपोर्ट की सभी सकारात्मक सिफारिशों को लागू करें। समान कार्य का समान वेतन दिया जाए। अनुकंपा नियुक्तियों पर लगाई गई पांच फीसदी सीलिंग को तत्काल प्रभाव से समाप्त किया जाए। डाक विभाग के कैडर पुनर्गठन के प्रस्तावों को अंतिम रूप दिया जाए।
विज्ञापन

इस दौरान जगदीश सिंह चौहान, अखिलेश कुमार द्विवेदी, अविरल प्रताप, धीरेंद्र सिंह भदौरिया, सुभाष चंद्र शाक्य, अशोक कुमार सैनी, आयुष चौहान व अवधेश कुमार सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed