फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Newborn dies after delivery, mother's condition critical

Kannauj News: प्रसव के बाद नवजात की मौत, प्रसूता की हालत गंभीर

Thu, 30 Jan 2025 11:53 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jan 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
Newborn dies after delivery, mother's condition critical
अस्पताल के बाहर मौजूद ग्रामीण व परिजन। - फोटो : अस्पताल के बाहर मौजूद ग्रामीण व परिजन।
छिबरामऊ। फर्रुखाबाद रोड स्थित एक निजी अस्पताल में प्रसव के बाद नवजात की मौत हो गई जबकि प्रसूता की हालत नाजुक है। परिजनों ने हंगामा करते हुए चिकित्सक व कर्मियों के खिलाफ तहरीर दी है। आरोप है कि रुपये वसूलने के लिए अस्पताल कर्मी रात भर मृत नवजात का इलाज करते रहे।
विज्ञापन



छिबरामऊ क्षेत्र के अतिराजपुर निवासी विपिन दीक्षित ने बताया कि बुधवार दोपहर पत्नी निशा को प्रसव पीड़ा हुई। तो एक बजे प्रसव के लिए पत्नी को खुबरियापुर रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। आरोप है कि शाम चार बजे चिकित्सक ने अप्रशिक्षित सहयोगियों के साथ मिलकर निशा का ऑपरेशन कर प्रसव कराया। प्रसव के बाद नवजात की हालत ठीक न होने की बात कहते हुए चिकित्सक ने ऑक्सीजन लगाकर बच्चे का भी इलाज शुरू कर दिया। गुरुवार सुबह 9.30 बजे चिकित्सक ने बच्चे की हालत नाजुक बताते हुए दूसरे अस्पताल ले जाने की बात कही। जानकारी होने पर गांव के लोगों के साथ पहुंच गए। उन लोगों ने नवजात को देखा तो मृत था। गांव के लोगों ने हंगामे के दौरान चिकित्सक पर गलत ऑपरेशन का आरोप लगाया। विपिन ने बताया कि ऑपरेशन के बाद उसकी पत्नी की हालत भी नाजुक है। कोतवाल अजय अवस्थी ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है। शिकायत मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


धन उगाही के लिए मृत नवजात का करते रहे इलाज
विपिन दीक्षित ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि निजी अस्पताल के चिकित्सक धन उगाही के लिए मृत नवजात के ऑक्सीजन लगाकर इलाज करते रहे। सुबह नवजात की हालत नाजुक बताकर दूसरे अस्पताल ले जाने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed