फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   new year me saje mandir

Kannauj News: नए साल के स्वागत में मंदिरों की भव्य सजावट

Sun, 01 Jan 2023 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 01 Jan 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
new year me saje mandir
छिबरामऊ। नए साल के स्वागत में नगर के मंदिरों को भव्य रुप से सजाया गया। भक्तों ने अपने ईष्ट के दर्शन कर मनौतियां मांगी और नए साल की शुरुआत की।
विज्ञापन

नए साल के स्वागत के लिए नगर के गंगेश्वरनाथ मंदिर, मंशेश्वरनाथ मंदिर, विजयनाथ मंदिर, कालिका देवी मंदिर व बाबा की बगिया को भव्य रुप से सजाया गया था। रविवार की सुबह से ही मंदिरों में दर्शनों के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। मंशेश्वरनाथ मंदिर, सिद्ध पीठ कालिका देवी मंदिर, प्राचीन बाबा की बगिया में दिन भर प्रसाद वितरण चलता रहा। लड़ैता गोशाला में समाजसेवी लालू गुप्ता सहित कई लोग पहुंचे और गायों को गुड़ खिलाया।

प्रेमपुर प्रतिनिधि के अनुसार ग्राम माधौनगर स्थित आनंदी देवी मंदिर में समाजसेवी आदेश यादव की ओर से हवन का आयोजन किया गया। हवन-पूजन के बाद मंदिर में प्रसाद वितरण किया गया। इस दौरान हरिनाथ सिंह यादव, मनीष यादव, नितिन सैनी, रजनेश सैनी, ब्रजेश सक्सेना, राहुल यादव, मोहनलाल शाक्य, हरिश्चंद्र सैनी, नरेंद्र मिश्रा, कृष्ण औतार सैनी, सुरेश सैनी, सर्वेश सैनी, बंटू शाक्य, नीरज शाक्य व अनुराग सैनी सहित कई भक्त मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed