{"_id":"6663883c1f963d564d0fd0f4","slug":"new-transformer-not-operational-since-10-days-villagers-troubled-by-low-voltage-kannauj-news-c-214-1-knj1003-114162-2024-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: 10 दिन से नया ट्रांसफार्मर चालू नहीं, लो-वोल्टेज से ग्रामीण परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: 10 दिन से नया ट्रांसफार्मर चालू नहीं, लो-वोल्टेज से ग्रामीण परेशान
विज्ञापन
खड़िनी। लो वोल्टेज की समस्या से जूझ रहे ग्रामीणों ने बिजली विभाग से ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाए जाने की मांग करते हुए विरोध प्रदर्शन किया।
खड़िनी कस्बे में 400 केवीए का ट्रांसफार्मर लगा हुआ है। गर्मी में ट्रांसफार्मर ओवरलोड होने के कारण लो वोल्टेज निकाल रहा है। ग्रामीणों की शिकायत पर बिजली विभाग ने 100 केवीए का एक और ट्रांसफार्मर सरैया मोड़ के पास रखवा दिया। 10 दिन बीत जाने के बाद भी बिजली विभाग ने ट्रांसफार्मर को चालू नहीं किया। लो वोल्टेज की समस्या से जूझ रहे लोगों का कहना है कि 50 से 60 वोल्टेज आ रहे हैं। ट्रांसफार्मर चालू न होने पर कस्बे के अशोक चतुर्वेदी, मनीष शाक्य, सोनू सिंह, आशीष सिंह, आशीष चतुर्वेदी, रवि चौहान, बड़े सविता, बबलू कुमार, देवेंद्र पाल आदि ने बिजली विभाग के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए जल्द ही ट्रांसफार्मर चालू करने की मांग की है। इस संबंध में एसडीओ सौरिख संतराम वर्मा ने बताया कि जेई सुनील वर्मा से जानकारी कर जल्द ही ट्रांसफार्मर को चालू कराया जाएगा।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --