फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   New City Pathology Farkhapur won the first league match by one run

Kannauj News: न्यू सिटी पैथोलॉजी फरखापुर ने एक रन से पहला लीग मैच जीता

Fri, 02 Jun 2023 11:55 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jun 2023 11:55 PM IST
विज्ञापन
New City Pathology Farkhapur won the first league match by one run
तालग्राम। जैनपुर प्रीमियम लीग नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का पहला मुकाबला न्यू सिटी पैथोलॉजी फरखापुर और हैदरी क्लब मकनपुर के बीच हुआ। इसमें न्यू सिटी पैथालॉजी ने एक रन से जीत हासिल की। मैच के अंत में खुसरू को मैन ऑफ द मैच मिला। इससे पहले मैच का शुभारंभ प्रधान रतीराम वर्मा ने किया।
विज्ञापन

न्यू सिटी पैथोलॉजी के कप्तान शहंशाह ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया और निर्धारित 10 ओवरों में 69 रन बनाए। इसमें ओपनिंग खिलाड़ी राहुल ने दो छक्के की मदद से 13 रन और ईशू एक छक्का लगा कर पवेलियन लौट गए। रमन ने 16 रन बनाए, जिसमें छक्के शामिल रहे। खुसरू ने एक छक्के के साथ आठ रन का योगदान दिया। फैज ने दो ओवर में 21 रन देकर तीन, रफी ने दो ओवर में नौ रन देकर दो विकेट लिए। विवेक ने दो ओवर में 18 रन देकर तीन विकेट लिए। जवाब में खेलने उतरी हैदरी क्लब मकनपुर की टीम सात विकेट पर 68 रन बना सकी। इसमें रागिब ने नौ रन बनाए। सैफी ने चार और रफी ने 26 रन बनाए। खुसरू ने दो ओवर में नौ रन पर तीन विकेट लिए। इस मौके पर समाजसेवी रामसरन ने मेडल पहनाकर पुरस्कृत किया। इस मौके पर आयोजक आनंद मिश्रा, चंदू ठाकुर, दीपक सिंह, निखिल, सत्यम अनुराग आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed