{"_id":"63c2e7595d61225af75c1171","slug":"nephew-s-car-overturned-two-injured-including-maternal-uncle-kannauj-news-knp738849153-2023-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: कार पलटी भांजे की मौत, मामा समेत दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: कार पलटी भांजे की मौत, मामा समेत दो घायल
विज्ञापन
फोटो 18- टोला प्लाजा पर क्षतिग्रस्त कार। संवाद
- फोटो : KANNAUJ
तालग्राम (कन्नौज) । एक्सप्रेसवे पर इटावा से लखनऊ जाते समय एक कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में भांजे की मौत हो गई जबकि मामा समेत दो लोग घायल हो गए। यूपीडा सहायक सुरक्षा अधिकारी ने घायलों को अस्पताल भेजा।
इटावा चोबिया निवासी कुलदीप दिवाकर (27) कार से लखनऊ जा रहे थे। उनके साथ में मैनपुरी थाना किशनी गांव सकरा निवासी भांजा सचिन (22) व दूसरा भांजा इटावा जसवंतनगर धोलखेड़ा निवासी समीर (18) भी थे। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस पर थाना तालग्राम क्षेत्र के बिचपुर्वा गांव के सामने अचानक कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा कर पलट गई। हादसे में तीनों लोग घायल हो गए। सूचना पर यूपीडा सहायक सुरक्षा अधिकारी ओमप्रकाश गश्ती दल के साथ मौके पर पहुंचे।
घायलों को एंबुलेंस से राजकीय मेडिकल कॉलेज तिर्वा भेजा, जहां डाक्टरों ने सचिन को मृत घोषित कर दिया। क्षतिग्रस्त कार को क्रेन की मदद से टोला प्लाजा पर खड़ा करा दिया गया है। थाना प्रभारी जयप्रकाश शर्मा ने बताया कि मेडिकल मेमो के आधार पर शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम को भेजा गया है। सचिन के पिता खेती करते हैं, जबकि समीर डेंटल डॉक्टर के पास सहायक के रूप में काम कर रहा था। उसकी अभी शादी नही हुई थी। मां सीमा और छोटे भाई गुलशन का रो-रो कर हाल बेहाल है।