{"_id":"641f39c5b9a076309c05aedb","slug":"nephew-kills-uncle-by-hitting-him-with-a-rod-kannauj-news-c-12-1-143228-2023-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: भतीजे ने रॉड मार कर चाचा की हत्या की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: भतीजे ने रॉड मार कर चाचा की हत्या की
Sat, 25 Mar 2023 11:43 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
Updated Sat, 25 Mar 2023 11:43 PM IST
विज्ञापन
सौरिख। थाना क्षेत्र के डड़ौनी गांव में गली के विवाद की शिकायत पर पुलिस कार्रवाई से नाराज भतीजे ने चाचा पर लोहे की रॉड से हमला बोल दिया। इस हमले में चाचा की मौत हो गई। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। दो आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
सकरावा चौकी के डड़ौनी गांव निवासी सुरेश चंद्र (60) का गली को लेकर गांव के ही भतीर्ज धर्मपाल से विवाद चल रहा था। इसकी शिकायत सुरेश ने पुलिस से की थी। इस पर पुलिस ने युवक पर शांतिभंग की कार्रवाई की थी। इस कार्रवाई से नाराज भतीजे ने शनिवार को मकान के बाहर हैंडपंप पर नहाने गए चाचा सुरेश चंद्र के सिर पर लोहे की रॉड से प्रहार कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल होकर वह वहीं गिर पड़े। परिजनों ने आनन-फानन में सुरेश को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लेकर गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
सुरेशचंद्र की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। हत्या के बाद परिजनों ने अस्पताल में हंगामा किया। सूचना पाकर प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह भी अस्पताल पहुंच गए और परिजनों से वारदात की जानकारी ली। पीड़ित भाई की तहरीर पर पुलिस ने धर्मपाल और रामनरेश के खिलाफ मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के कारणों का पता लग पाएगा। रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगा मौत की वजह का खुलासा
सौरिख। थाना क्षेत्र के डड़ौनी गांव में हुई वृद्ध की हत्या की वजह क्या है, इसकी तस्वीर पोस्टमार्टम के बाद ही तय होगी। उसी रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी। हालांकि पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। हालांकि शुरू में इसे विवाद के बाद हार्ट अटैक से मौत बताया गया। सकरावा चौकी के डड़ौनी गांव निवासी रमेश चंद्र बाथम ने बताया कि शनिवार सुबह साढ़े छह बजे उसके भाई सुरेश चंद्र दरवाजे पर लगे नल पर नहा रहे थे। तभी उसके परिवार का धर्मपाल ने पुरानी रंजिश को लेकर गालीगलौज करने लगा। सुरेश चंद्र ने जब गाली देने से मना किया तो धर्मपाल ने लाठी-डंडों से बुरी तरह मारने लगा जिससे उनके शरीर में अंदरूनी चोटें आई। मारपीट करते समय रामनरेश भी गालीगलौज करते हुए ललकार से हुए बोला कि साले को मारो जो होगा वह देख लेंगे। मारपीट में भाई के अंदरूनी चोटें आई थी। जिससे बाद वह भाई सुरेश चंद्र को इलाज के लिए सीएचसी लेकर गए, जहां पर डॉक्टर ने उनको मृत घोषित कर दिया।