{"_id":"694ed26bcf667c834f0fd69a","slug":"nekpur-defeated-santokha-to-enter-the-final-kannauj-news-c-214-1-knj1006-142271-2025-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: नेकपुर ने संतोखा को हराकर फाइनल में किया प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: नेकपुर ने संतोखा को हराकर फाइनल में किया प्रवेश
विज्ञापन
तालग्राम। डम्मरपुरवा प्रेमनगर खेल मैदान पर चल रहे डीपीएल क्रिकेट टूर्नामेंट के अंतर्गत शुक्रवार को नेकपुर ने संतोखा टीम के बीच मुकाबला खेला गया। इसमें नेकपुर एकादश ने सात रन से संतोखा की टीम को हराकर फाइनल में प्रवेश किया।। अब रविवार को खिताबी मुकाबला नेकपुर एकादश और डम्मरपुरवा के बीच होगा। मोनिस को मैन ऑफ द मैच आयोजक कमेटी के सन्नी यादव ने दिया।
नेकपुर एकादश के कप्तान शिवम ने टाॅस जीत कर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। टीम ने 11.4 ओवरों में 89 रन बनाए। इसमें लालू ने 30, पुनिया ने 10, मोनिस पे 16 रन बनाए। सुमित ने 12 पर तीन, कक्का ने 24 पर तीन, फैजान ने 24 पर दो और बुगल सिंह ने 18 पर दो विकेट लिए। जवाब में खेलने उतरी संतोखा एकादश ने 11.3 ओवर में 82 रनों पर ही सिमट गई। इसमें आदिल 23, मल्लू 14, विराट सात, फैजान एक-एक रन बना सके। शिवम ने 15 पर तीन, मोनिस ने आठ पर दो, विशाल ने 12 पर दो, हिमांचल ने 16 रन देकर दो विकेट लिए। अंपायरिंग अवनीश और जितेंद्र राजपूत कमेंट्री प्रदीप यादव व हैप्पी, स्कोरिंग मनोज यादव और प्रांशू यादव ने की। इस मौके पर रामधीन राजपूत, सत्यम, अमित, रिंकू, राजेश आदि मौजूद रहे।